घर के सामने नगर पालिका के गंदा पानी जमा होने की शिकायत के बाद भी जिम्मेदार नहीं दे रहे हैं ध्यान, एक बार फिर उच्च अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर लगाई गई गुहार | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

घर के सामने नगर पालिका के गंदा पानी जमा होने की शिकायत के बाद भी जिम्मेदार नहीं दे रहे हैं ध्यान, एक बार फिर उच्च अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर लगाई गई गुहार | New India Times

पीड़ित परिवार सावित्री वर्मा व सुरेश कुमार निवासी मोहल्ला पटेल नगर मोहम्मदी रोड गोला में रह रहे अपनी एक समस्या को लेकर कई जिम्मेदार अधिकारियों जैसे खंड विकास अधिकारी, ब्लॉक कुंभी और नगरपालिका गोला गोकर्णनाथ में एक प्रार्थना पत्र दिया जिसमें पीड़ितों ने अपने मकान के सामने रास्ते में नगरपालिका का गंदा पानी भरा रहने व कीचड़ बना रहने की समस्या के बारे में जिक्र किया था। जिसको लेकर कई महीने बीत गए लेकिन अधिकारियों की तरफ से कोई भी संतोषजनक कार्य नहीं करवाया गया जिसको लेकर पीड़ित दर-दर कई दिन भटकते रहें। आखिरकार उक्त अधिकारियों से निराश होकर गोला एसडीएम अखिलेश यादव से अपनी समस्या को बताकर एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया है। प्रार्थना में बताया गया कि प्रार्थियों को निकलने का कोई अन्य रास्ता नहीं हैऔर बरसात में 4 से 5 फीट ऊंचाई तक पानी भरा रहता है। यह गंदा पानी नगर पालिका के द्वारा पीड़ितों के घर के बाहर छोड़ा जाता है जिस वजह से कई परिवार घर में संक्रमण की समस्या बन सकती है और आवागमन बाधित रहता है।

फिलहाल एसडीएम अखिलेश यादव ने प्रार्थना पत्र लेकर 2 दिन में समस्या का समाधान करने का पूर्ण आश्वासन दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version