थाना गोंवदपुरा पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास करने वाले फरार आरोपियों को मय पिस्टल किया गिरफ्तार | New India Times

शाहनवाज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

थाना गोंवदपुरा पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास करने वाले फरार आरोपियों को मय पिस्टल किया गिरफ्तार | New India Times

अति. पुलिस महानिदेशक भोपाल झोन, भोपाल उपेन्द्र जैन एवं पुलिस उप महानिरीक्षक भोपाल शहर इरशाद वली द्वारा फ़रार अपराधियो की धरपकड़ एवं मादक पदार्थ की तस्करी रोकने हेतु निर्देशित किया गया है।

उक्त तारतम्य में पुलिस अधीक्षक दक्षिण साईं कृष्णा थोटा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय साहू के पर्यवेक्षेण, सीएसपी अंकित जायसवाल के नेतृत्व में थाना प्रभारी अशोक सिंह परिहार द्वारा गठित टीम ने दिनाँक 20 जून 2020 को हुए हत्या के प्रयास में फरार आरोपी आरोपियों की धर-पकड हेतु लगातार प्रयास कर मुखबिर की सूचना पर प्रकरण के फरार आरोपियों की धरपकड हेतु बरखेडा पठानी लहारपुर रोड पर पुलिया के पास पहुॅचे जो कि भागने का प्रयास किये जिन्हें घेराबंदी कर पकडा, आरोपी 1- सुषील मुगम उर्फ डाली पिता स्व. आर मुगम उम्र 23 साल निवासी झुग्गी नंबर 79 ए सेक्टर अन्ना नगर गोंवदपुरा भोपाल के पास से एक लोडेड पिस्टल जप्त किया एवं आरोपी 2- एम.राजा मदा्रसी पिता राजेंद्रन उम्र 27 साल निवासी झुग्गी बुद्व बिहार अन्ना नगर गोंवदपुरा भोपाल के पास से भी एक लोडेड पिस्टल जप्त की गई ।

घटना का विवरण

पुरानी रंजिश को लेकर दिनॉक 20.06.2020 को फरियादी देवेंद्र उर्फ जिंदर की रिपोर्ट पर थाना गोंविंदपुरा में अपराध क्रमांक 395/2020 धारा 294, 324, 325, 307, 34 भादवि का आरोपी सुषील मुगम उर्फ डाली, राजा मदा्रसी व अन्य के विरूद्व पंजीवद्व कर घटना दिनॉक से ही फरार उक्त आरोपीयों की तलाष करने के प्रयास किये जा रहे थे। आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक महोदय भोपाल द्वारा 15000/- रूपये के इनाम की उद्घोषणा की गई थी।

गिरफ्तार आरोपीगण

सुशील मुगम उर्फ डाली पिता स्व. आर मुगम उम्र 23 साल निवासी झुग्गी नंबर 79 ए सेक्टर अन्ना नगर गोंवदपुरा भोपाल।

2- एम.राजा मदा्रसी पिता राजेंद्रन उम्र 27 साल निवासी झुग्गी बुद्व बिहार अन्ना नगर गोंवदपुरा भोपाल।

जप्त मशरूका: 2 पिस्टल व दो कारतूस।

उक्त आरोपियों की गिरफ्तारी में सउनि मुकेष स्थापक, प्र.आर. विनय सिंह, आर. राघवेंद्र भास्कर, आर. षैलेंद्र तोमर, आर. आशीष भार्गव की सराहनीय भूमिका रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version