सद्दाम हुसैन, लखनऊ (यूपी), NIT:

लखनऊ के हजरतगंज थाना अंतर्गत लालबाग क्षेत्र के सुपर मार्केट चौराहे पर रविवार को वीकली लॉक डाउन के चलते सरकारी गाइडलाइन और सख्त आदेश होने के बावजूद दुकानें खुली नजर आ रही हैं, हैरत की बात तो ये है कि जिन पुलिस कर्मियों को लॉकडाउन का पालन कराना था वही लॉकडाउन का उल्लंघन करते नजर आ रहे हैं, ऐसे में आम जनता से लाक डाउन का पालन कौन कराएगा?
यहाँ सोशल डिस्टेंसिंग की भी धज्जियां उड़ रही हैं। अब सवाल यह उठता है कि सरकारी गाइडलाइंस का उलंघन करने वालों में पुलिस भी शामिल है और ये सब पुलिस कर्मियों के बीच और पुलिस की नाक के नीचे हो रहा है, पुलिस भी कानून तोड़ने वालों का हिस्सा बनकर उसी कतार में खड़ी नजर आ रही है, जबकि प्रशासन की पूरी जिम्मेदारी है कि सभी को लॉक डाउन के नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए, लेकिन जब वर्दी वाले ही पब्लिक की तरह लॉक डाउन का उलंघन करते नजर आएंगे और कानून तोड़ने वालों के साथ शामिल हों तो ऐसे में दुकानदारों, ग्राहकों और आम जनता को लॉक डाउन का पालन कैसे कराया जाएगा और कोरोना वायरस की चेन को तोड़ने के लिए जिस लाॅक डाउन को सप्ताह में दो दिनों के लिए लगाया गया है ऐसे में कोरोना वायरस की चैन कैसे टूटेगी?
