मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खेमे को लग सकता है बड़ा झटका | New India Times

अशफाक कायमखानी, जयपुर (राजस्थान), NIT:

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खेमे को लग सकता है बड़ा झटका | New India Times

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बसपा के सभी 6 विधायकों के कांग्रेस में शामिल कराने को लेकर भाजपा विधायक मदन दिलावर व बसपा ने पहले स्पीकर के यहां 16 मार्च को शिकायत करके बसपा विधायकों के कांग्रेस में विलय को गलत करार देते हुये प्रार्थना करने पर जब स्पीकर सीपी जोशी द्वारा अभी तक उस पर निर्णय नहीं लेने के पश्चात आखिरकार मदन दिलावर ने उक्त मामले को लेकर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय में दिलावर व बसपा द्वारा दायर याचिका पर 27 जुलाई को सुनवाई होनी है।
हालांकि न्यायालय का उक्त याचिका पर सुनवाई के बाद जो निर्णय आयेगा उसके बाद बसपा विधायकों के अस्तित्व पर प्रभाव पड़ना तय है। लेकिन हाईकोर्ट में दिलावर द्वारा उक्त प्रकरण को लेकर दायर याचिका के बाद कानून के जानकार व राजनितिज्ञ उक्त प्रकरण को लेकर चर्चा करने जरुर लगे हैं। अगर न्यायालय का आदेश विलय प्रक्रिया के खिलाफ आता है तो बसपा विधायकों की सदस्यता पर भी सवाल खड़े हो सकते हैं। अगर उक्त 6 विधायकों की विलय प्रक्रिया की खामियों के कारण सदस्यता रद्द होती है तो मुख्यमंत्री खेमे द्वारा अब 102 विधायकों का समर्थन होना जताया जा रहा उस संख्या बल में कमी आने से गहलोत खेमे को बड़ा झटका लग सकता है।
कुल मिलाकर यह है कि बसपा विधायकों के कांग्रेस में विलय होने को लेकर मदन दिलावर व बसपा द्वारा 16 मार्च को स्पीकर सीपी जोशी के यहां चुनौती देने के चार महिने तक जोशी द्वारा निर्णय नहीं लेने के पश्चात आखिरकार दिलावर ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर करने के पश्चात सोमवार 27 जुलाई को सुनवाई होना तय हुआ है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version