मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

वाल्मीकि संगठन बुरहानपुर के संस्थापक अध्यक्ष उमेश जंगाले ने बताया कि शाहपुर नगर में 25 जुलाई 2020 को वाल्मिकी संगठन की संयुक्त बैठक संपन्न हुई जिसमें सफाई विभाग सहित जलकर, राजस्व, कंप्यूटर ऑपरेटर व अन्य विभागों के लगभग 50 से अधिक कर्मचारीगण सम्मिलित हुए। संगठन अध्यक्ष उमेश जंगाले ने बताया की कर्मचारियों द्वारा 21/7/2020 को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा था साथ ही 4 दिवस का अल्टीमेटम देकर कहा था की शाहपुर नगर परिषद में शुरू हुई सभी विभागों से ठेका पद्धति (आउट सोर्सिंग) को पुर्ण रूप से बंद कर कर्मचारियों को दैनिक वेतन भोगी (मस्टर) कर्मियो के रूप में यथावत रखा जाये ऐसा नहीं होने पर शाहपुर नगर की सफाई सहित अन्य विभाग जैसे जलकर, राजस्व, कंप्यूटर ऑपरेटर के कर्मचारियों ने सभी सेवाएं ठप करने की चेतावनी दी थी। किंतु 4 दिवस के बीच किसी जिम्मेदार अधिकारी के तरफ से कोई जवाब नहीं आया। जिस हेतु बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि मांग पूरी नहीं होने तक सोमवार यानी 27 जुलाई से सभी कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान वह अलग-अलग तरीकों से आंदोलन करेंगे। पीड़ित कर्मी गोविंद चावरे ने कहा की कर्मचारियों ने वैश्विक महामारी कोरोना काल में भी अपनी सेवाएं निःस्वार्थ भाव से दी जिसे प्रदेश सरकार सहित अधिकारियों ने अनदेखा किया, साथ ही कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। सभी कर्मचारियों ने शाहपुर नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर सीएमओ धीरेंद्र सिकरवार को हड़ताल सहित आन्दोलन के संबंध में मौखिक रूप से अवगत कराया। इस दौरान सहदेव बोयत, गोविंद चावरे रुपेश खरे, हेमंत पवार, सुमित जैन जितेंद्र चांगरे, गजानन, लखन, किसना सारवान, विनोद चौहान, चेतन कंडारे, पंकज महाजन, संजय महाजन, पंकज अहीर जितेंद्र महाजन, जुबेर भारतीय महाजन चंद्रकला मेढ़े मयूर राहुल लाडे, राकेश चौहान कपिल संजय, लखन जावरे अंकित, प्रभाकर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
