रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

जिले में कोरोना वायरस की चपेट में 115 लोग आ चुके हैं, लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशानिक अमला हरकत में आया हुआ है। झाबुआ जिले के मेघनगर विकासखंड के ग्राम खच्चरटोडी में एक परिवार के 6 सदस्य कोरोना पॉजिटिव होने से हड़कंप मच हुआ है।
आज जिला कलेक्टर, पुलिस अधिक्षक सहित पूरा प्रशानिक अमला मेघनगर के खच्चरटोडी ग्राम पहुंचा।
मेडिकल ऑफिसर डॉ शैलेकसी वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया के रात्रि में 6 कोरोना पॉजिटिव आने से परिवार के पुनः तीन सेम्पल लिये वहीं अन्य सदस्यों के दो सेम्पल कुल 5 लोगों के कोरोना सेम्पल लिए गए
साथ ही कियोस्क संचालक के परिवार के सदस्यों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उन्हें झाबुआ आइसोलेट किया गया साथ ही परिवार के 3 सदस्यों के अलावा 2 अन्य लोगों के कोरोना सेम्पल लिए गए।
जिला कलेक्टर ने आम जनता से अपील की कि समीप राज्य गुजरात में कोरोना सक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। ऑपरेशन जैसी स्थिती भी हो तो टालें, अतः समीप राज्य गुजरात न जायें, घरों से बेवजह बाहर न निकलें, मास्क का उपयोग करें, सेनेटाइजर नहीं है तो साबुन का इस्तेमाल करें साथ ही स॔यम बरतें और सोशियल डिस्टेंस का पालन करें।
इस निरीक्षण में मुख्य रूप से कलेक्टर प्रबल सिपाह, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, एसडीएम बघेल, तहसीलदार शक्ति सिंह, थाना प्रभारी कौशल्या चौहान, डॉ शेलेकसी वर्मा डॉ विनोद नायक, नायब तहसीलदार अजय चौहान, सीएमओ विकास डाबर, सीओ एन एस रावत, चौकी प्रभारी हरि सिंह चुंडावत, पटवारी भावना नायक, सचिव किशोर नायक, आशा एनएम व आंगंनवाडी कार्यकर्ता व पुलिस प्रशासन व राजस्व अमला उपस्थित रहा।
