यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

टीम वसुन्धरा राजे राजस्थान प्रदेश संयोजक गौरव जीनगर ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जन सेवा की विचारधारा को जन जन तक पहुचाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के नेतृत्व में पार्टी की नीतियों को घर घर पहुंचाने के लिये टीम वसुन्धरा राजे राजस्थान प्रदेश टीम में स्थानीय निवासी कीर्ति सिंह राजावत एडवोकेट को प्रदेश प्रवक्ता पद पर मनोनीत किया है।इनके मनोनयन पर धौलपुर विधायक शोभारानी कुशवाहा,पूर्व विधायक मनोरमा सिंह,वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक शर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष वहादुर सिंह त्यागी,पूर्व चैयरमेन रघुवीर सिंह चौधरी,पूर्व महामंत्री शरीफ खान एडवोकेट,डॉ रविन्द्र श्रोतीय,भानु प्रताप सिंह,टीम वसुंधरा राजे जिला संयोजक अनिल चौधरी, राजेन्द्र पटसारिया, रघु प्रताप सिंह, विजय श्रीवास्तव, अकील अहमद बाबी,निशांत चौधरी,चीकू कम्ठान, दिग्विजयसिंह राजावत, आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
