मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

यासीन शेख निक्कू की आईटी सेल में सक्रियता को देखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी की आईटी सेल के अध्यक्ष संदीप पाटिल ने जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के अध्यक्ष अजय सिंह रघुवंशी की अनुशंसा पर युवा यासीन शेख “निक्कू” को जिला महामंत्री नियुक्त किया है।
इस तारतम्य में निक्कू को श्री अजयसिंह रघुवंशी, जगविंदर सिंह जॉली “संटी सेठ”, प्रकाशसिंह बैस, धीरज करोसिया, संजय तोरानी आदि की उपस्थिति में नगर अध्यक्ष श्री सोहन सैनी द्वारा नियुक्ति पत्र सौंपा गया। सभी कांग्रेस जनों ने इस नियुक्ति पर निक्की को बधाई प्रेषित की है।
