नदी में नहाने गए दो सगे भाइयों समेत पांच छात्र डूबे, दोनों भाइयों की मौत | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

नदी में नहाने गए दो सगे भाइयों समेत पांच छात्र डूबे, दोनों भाइयों की मौत | New India Times

खीरी जनपद की कोतवाली सदर क्षेत्र के मिदनियां गढ़ी गांव के दो सगे भाइयों समेत पांच छात्र नहाते समय उल्ल नदी में डूब गए। जिसमें तीन छात्रों को सकुशल बचा लिया गया है, जबकि दो सगे भाइयों में एक भाई की डूबने से मौत हो गई है, वही दूसरा भाई अभी भी लापता हैं।

जानकारी के अनुसार कोतवाली सदर क्षेत्र के मिदनिया गढ़ी गांव निवासी पांच छात्र आदित्य सिंह उर्फ रुद्र(14) पुत्र शिवकुमार सिंह, अभिषेक सिंह उर्फ वंश पुत्र शिवकुमार सिंह, अरुण (15) पुत्र शत्रोहन, सचिन(13) पुत्र अशोक, सुकन्नी (12) पुत्र प्रमोद घर से क्रिकेट के बहाने करीब 3 बजे निकले थे। जोकि सभी एक साथ मिदनियां रपटा पुल के पास पश्चिमी इलाके में पहुंच गए। जहां आदित्य समेत चार साथी उल्ल नदी में नहाने लगे। जबकि आदित्य का छोटा भाई अभिषेक बाहर खड़ा रहा। बताते हैं कि नहाते नहाते चारों गहरे पानी में पहुंच गए। इसी बीच वह चारों डूबने लगे तथा चीख पुकार मचाने लगे। चारों में से दो बच्चे सचिन और सुकन्नी तो किसी तरह अपनी जान बचाकर नदी से बाहर निकल आये। इस बीच आदित्य को डूबता देख उसका छोटा भाई अभिषेक भी उसे बचाने के चक्कर में नदी में कूद गया। वहीं बच्चों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने डूब रहे अरुण को रस्सा डाल कर बचा लिया।

इस हादसे की सूचना पाकर महेवागंज पुलिस व कोतवाली सदर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर ढूबने वाले बच्चों की तलाश शुरू कर दी। कुछ देर बाद गोताखोरों ने आदित्य को नदी से बरामद कर लिया, जिसकी डूबने से मौत हो चुकी थी। जबकि देर शाम तक तलाश करने के बाद भी अभिषेक नहीं मिल पाया था। इस हादसे से गांव में कोहराम मच गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version