ओबीसी व लोधी समाज के वर्गों पर हो रहे अत्याचार के लेकर हुई अहम बैठक, अत्याचार बंद न होने पर सड़कों पर उतरने की दी गई चेतावनी | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

ओबीसी व लोधी समाज के वर्गों पर हो रहे अत्याचार के लेकर हुई अहम बैठक, अत्याचार बंद न होने पर सड़कों पर उतरने की दी गई चेतावनी | New India Times

मध्यप्रदेश के सागर जिले की देवरी तहसील के शीला सदन भवन में बुधवार को ओबीसी वर्ग व समस्त देवरी के लोधी समाज बंधुओ की वैठक हुई जिसमें ओबीसी वर्ग पर सामान्य वर्ग के लोगों द्वारा लगातार अत्याचार व प्रताड़ित करने व राजनैतिक षणयंत्र करने, फर्जी मामले बनवाने आदि विषयों पर वैठक की गई। जिसके मुख्य अतिथि एडवोकेट देवेन्द्र सिंह ठाकुर ओबीसी क्रांति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक में देवरी के भूपेन्द्र लोधी पचासियां पर सामान्य वर्ग द्वारा फर्जी धाराओं के तहत मामला दर्ज कराए जाने का विरोध किया गया व भूपेन्द्र के साथ पूरा वर्ग विशेष साथ खड़ा होने की बात की गई। बैठक में तय किया गया कि सामान्य वर्ग द्वारा लगातार हो रहे अत्याचार का पूरा ओबीसी वर्ग खुलके विरोध करेगा, यदि भूपेन्द्र के साथ या ओबीसी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ कोई भी सामान्य वर्ग कुछ भी गलत कदम उठायेगा तो पूरा ओबीसी वर्ग हजारों-लाखों की संख्या में सड़कों पर आकर विरोध करेगा जिसका परिणाम बहुत भयंकर होगा।

वैठक को सम्बोधित करते हुये डॉ वीरेन्द्र लोधी द्वारा कहा गया कि यदि ओबीसी वर्ग या भूपेन्द्र के साथ अब कोई घटना घटती है तो सीधा ओबीसी वर्ग व लोधी समाज खुलके उनको परिणाम देगा, हर स्तर से जो उनको भारी नुकसान दायक होगा। वहीं महेन्द्र पटेल ने कहा कि समाज के लोगों को एक होकर रहना है, वर्ग को उच्च पदों पर ले जाना चाहिये जिससे हम मजबूती के साथ सामान्य वर्ग की षणयंत्रकारी नीतियों का विरोध कर सकें।

मयंक चौरसिया ने कहा कि समाज को एक जुट रहना जरूरी है व समाज के लोगों को पढ़ाकर उच्च पदों पर बैठाना जरूरी है तब ही इनकी नीतियों का हम सभी विरोध कर पायेंगे। महेन्द्र खल्ला ने कहा कि देवरी में सामान्य वर्ग के लोग जन प्रतिनिधि के किसी पद पर नहीं है इसलिये वो ऐसी हरकतें करते हैं, हम सभी एक जुटता दिखायें व ऐसे मामलों में खुलकर सामने आकर सामना करें, उनको ओबीसी वर्ग की शक्ति का एहसास कराना चाहिये। नर्वदा वाल्मीकि ने कहा कि ओबीसी, एससी/एसटी वर्ग समझदार हो चुका है, सामान्य की गुलामी छोड़ दी है जिसके कारण ये लोग षणयंत्रकारी नीति अपनाकर कानूनी अत्याचार करने लगे हैं और झूठे मामले बनवा रहे हैं इसका खुलके विरोध करना चाहिये।

ओबीसी क्रांति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वैठक के मुख्य अतिथि एडवोकेट देवेन्द्र सिह ठाकुर ने कहा कि हम किसी भी ओबीसी, एससी, एसटी वर्ग पर अत्याचार नहीं होने देंगे, इसका कानूनी व प्रत्यक्ष तौर से विरोध करने के लिए सामने आयें, मैं ओबीसी वर्ग के हर व्यक्ति का आखिरी सांस तक साथ दूंगा, किसी को कहीं भी किसी से दबने की जरूरत नहीं है। भूपेन्द्र लोधी पर जो मामला बना है वो फर्जी है क्योंकि जिन धाराओं में मामला दर्ज है वो मामला बनता ही नहीं है। पुलिस ने सामान्य वर्ग के लोगों के दबाब में 153A, 153b, 505 आईपीसी के तहत मामला बनाया गया है व सक्रियता दिखाकर 24 घंटे में गिफ्तार किया गया जबकि उसी थाने में हत्या व बलात्कार जैसे गंभीर मामलों के आरोपियों को वर्षों से गिफ्तार नहीं किया गया जबकि सात वर्ष के दण्ड से दण्डनीय अपराध में गिफ्तारी नहीं है। अरनेस विरुध बिहार राज्य का मामला सुप्रीम कोर्ट का आदेश भी नहीं माना गया, 153A भी गलत धारा लगाई गई जबकि वो धारा तो जातिगत अपमान पर लगती है फिर भी लगा दी गई केवल सामान्य वर्ग के दबाब में जिसका मैं निंदा करता हूँ एवं चेतावनी देता हूँ कि यदि कोई भी कदम अब सामान्य वर्ग द्वारा उठाया गया तो उसका परिणाम उनको बहुत भयंकर नुकसान दायक मिलेगा क्योंकि हम सभी ईट का जवाब पत्थर से देंगे।

वैठक में लोधी समाज व ओबीसी वर्ग में मेहरबान सिंह लोधी गौरझामर, पवन लोधी, दयाल लोधी, संजय चौरसिया, रविन्द्र लोधी, वीरेन्द्र लोधी सेमरा खेडी, रामकृष्ण लोधी सूरादेही, प्रदीप पटेल, आशीष सेन, राजेन्द्र लोधी, मनोहर लोधी, गुडडू पटेल, सीताराम लोधी आदि के अलावा बड़ी संख्यामें अन्य लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version