पुलिस की बर्बरता का शिकार हुये युवक के पक्ष में आईजी ग्वालियर जॉन को ज्ञापन सौंप कर की गईं पुलिस पर कार्रवाई की मांग | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

पुलिस की बर्बरता का शिकार हुये युवक के पक्ष में आईजी ग्वालियर जॉन को ज्ञापन सौंप कर की गईं पुलिस पर कार्रवाई की मांग | New India Times

आईजी ग्वालियर संभाग श्री अविनाश शर्मा को जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं कुशवाहा समाज के सैकड़ों लोगों ने ग्राम अमरोल थाना चीनोर जिला ग्वालियर के अपराधियों द्वारा पुलिस थाना चीनोर से सांठगांठ कर अमरोल गांव के किसान करतार कुशवाहा एवं उसके चाचा मनीराम कुशवाहा, अहिवरण कुशवाह के साथ लाठी-डंडों एवं धारदार हथियार से मारपीट की तथा करतारसिंह की जेब में कट्टा रखकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया, इसके बाद थाना चीनोर पुलिस द्वारा करतार सिंह को गंभीर रूप से पीटा गया। जब वह मरणासन्न स्थिति में हो गया तो उसको अस्पताल में भर्ती करवा दिया एवं करतार सिंह के ऊपर ही 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर दी। इस संपूर्ण घटनाक्रम की जांच की मांग, दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ उचित कार्रवाई एवं अपराधियों पर जान से मारने का प्रयास का मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर ज्ञापन पत्र सौंपा।

ज्ञापन पत्र सौंपते समय प्रोफ़ेसर विजय कुशवाहा ग्रामीण जिला अध्यक्ष जन अधिकार पार्टी डॉक्टर गजराज सिंह, कुशवाहा समाज के अध्यक्ष खेमराज कुशवाहा, श्याम राम फुले, मनोज भदौरिया, सुरेश भाई पुरा, लाखन सिंह, रामबाबू कुशवाहा, सोबरनसिंह कुशवाह, हाकिम सिंह डबरा, रवि कुशवाहा, अंशुल कुशवाहा, मनीराम कुशवाहा, कल्याणसिंह कुशवाह आदि लोग मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version