आगामी त्योहारों को लेकर मेघनगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

आगामी त्योहारों को लेकर मेघनगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर थाना प्रांगण में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी श्रीमती कौशल्या चौहान द्वारा की गई।

मध्य प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य झाबुआ जिले में तेजी से बढ़ रहे कोरोना माहामारी से कैसे बचाव किया जाए और केसे बचें इस पर भी चर्चा की गई।

मेघनगर थाना प्रभारी श्रीमती कौशल्या चौहान ने कहा कि दुकानदारों को इतना समझाने के बाद भी दुकानें खोल कर दुकानदारी कर रहे हैं और दुकानों के आगे भीड़ लगा रहे हैं। पुलिस जब कानून के दायरे में रहते हुए कानूनी कार्यवाही करती है तो पता नहीं किस-किस के फोन आ जाते है ओर फोन की घंटियां खनखनाने लगती है और फिर पुलिस पर दबाव बनाया जाता है। पुलिस करे तो क्या करें हमारा भी परिवार है फिर भी हम देश भक्ति जन सेवा के लिए 24 घंटे ड्यूटी देते हैं।

इस अवसर पर कवि व पत्रकार निसार पठान ने अपनी कविता के माध्यम से कोरोना से बचाव का संदेश दिया।

मेघनगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक में आगामी त्योहारों को लेकर अनेक मुद्दों पर बात की गई।

शांति समिति की बैठक में थाना प्रभारी श्रीमती कौशल्या चौहान, एसआई मालीवाड़, एस आई चौहान, नगर परिषद सीएमओ विकास डावर, वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश भंडारी, विमल जैन, सलीम शेरानी, निलेश भानपुरिया, रहीम शेरानी, निसार पठान, भूपेंद्र बरमंडलिया, प्रेम सिंह बसोड, फारुख शेरानी, जाकिर शेख, मनीष नाहटा आदि पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version