इजराइल और पुंज लॉयड की संयुक्त भागीदारी से मालनपुर में स्थापित  हुई हथियार निर्माण की इकाई, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया उदघाटन | New India Times

संदीप शुक्ला, ग्वालियर ( मप्र ), NIT; ​इजराइल और पुंज लॉयड की संयुक्त भागीदारी से मालनपुर में स्थापित  हुई हथियार निर्माण की इकाई, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया उदघाटन | New India Timesभारत की पहली निजी क्षेत्र की लघु हथियार निर्माण इकाई जो इजराइल व पुंज लॉयड कंपनी द्वारा स्थापित की गई है का उदघाटन मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने किया है। ग्वालियर के समीप स्थित भिण्ड जिले के मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में पुंज लॉयड कंपनी और इसराइल वेपन इंडस्ट्रीज की संयुक्त भागीदारी से यह इकाई स्थापित की गई है। 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर चलाए जा रहे “मेक इन इंडिया” कार्यक्रम के अंतर्गत मालनपुर में विश्व स्तरीय हथियार उत्पादन इकाई स्थापित की गई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने की। इस अवसर पर प्रदेश के सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री लाल सिंह आर्य, सांसद भिण्ड डॉ भागीरथ प्रसाद, विधायक श्री नरेन्द्र सिंह, एस के ग्रुप इसराइल के चेयरमेन श्री समाय कास्तव, एसआईबीएटी प्रमुख इसराइल रक्षा मंत्रालय श्री माइकल बेन, इजराइल के राजदूत श्री एच ई डेनियल, कलेक्टर भिण्ड श्री इलैया राजा टी, प्रबन्ध निदेशक आईआईडीसी श्री सतेन्द्र सिंह, तथा प्रेसीडेंट पुंज लॉयड मेनिफेक्चरिंग बिजनिश श्री अशोक वधावन भी मौजूद थे।​इजराइल और पुंज लॉयड की संयुक्त भागीदारी से मालनपुर में स्थापित  हुई हथियार निर्माण की इकाई, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया उदघाटन | New India Timesज्ञात हो एफडीआई को आकर्षित करने वाली मध्यप्रदेश की यह पहली इकाई भी है। पुंज लॉयड ने इजराइल वेपन इंडस्ट्रीज से साझेदारी की है। इजराइल वेपन इंडस्ट्रीज “टेवर, यूजी और गैलिल” जैसे आधुनिकतम हथियारों के निर्माण में विश्व में अग्रणी है। इस तरह के हथियार वर्तमान में भारतीय सेना के विशेष दल नौसेना, समुद्री कमाण्डो, तटरक्षक, वायुसेना कमाण्डो, सीमा सुरक्षा बल, कोबरा तथा सीआरपीएफ की विशेष इकाईयों द्वारा उपयोग में लाए जा रहे हैं। 

रक्षा मंत्रालय के आदेशानुसार पुंज लॉयड डिफेंस गन को अपग्रेड कर 468 गन की आपूर्ति करने का करार करने जा रही है। निजी क्षेत्र  द्वारा रक्षा उपकरणों की यह पहली आपूर्ति होगी। जम्मू-कश्मीर, पंजाब, नेपाल तथा बांग्लादेश के सीमा क्षेत्रों के लिये “फुल ट्रक वॉडी स्नेकर” की आपूर्ति के लिये भी गृह मंत्रालय से पुंज लॉयड करार करने जा रही है। इसके अलाव 12 देशों को उन्नत उपकरण निर्यात करने की भी योजना है। 

ज्ञात हो कि पुंज लॉयड द्वारा वर्ष 2009 से ही मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में रक्षा उपक्रमों का उत्पादन किया जा रहा है।  इसके लिये इस कंपनी ने लगभग 350 करोड़ का निवेश किया है। अब इस कंपनी का इजराइल की भागीदारी से विस्तार किया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version