विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज: कांतिलाल भूरिया ने झुठी वाह वाही लूटने के चक्कर में तोड़ा लॉक डाउन: भाजपा जिलाध्यक्ष ठकराला | New India Times

रहीम शेरानी, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज: कांतिलाल भूरिया ने झुठी वाह वाही लूटने के चक्कर में तोड़ा लॉक डाउन: भाजपा जिलाध्यक्ष ठकराला | New India Times

अपनी राजनीति को चमकाने के लिए झाबुआ विधानसभा के विधायक कांतिलाल भूरिया ने लॉक डाउन को तोड़कर भुमिपूजन के कार्य को किया, उन्होंने झुठी वाहवाही लुटने के चक्कर मे लोगों की जान को भी खतरे में डालकर धारा 144 का उल्लंघन किया है जबकि आलीराजपुर जिले के उदयगढ़, आजादनगर, आंबुआ, जोबट, आलीराजपुर, कटठीवाड़ा जैसे स्थानों पर कोरोना महामारी ने अपने पैर पसार रखे हैं लेकिन विधायक भूरिया ने इसका बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया और ग्राम बोरी में लोगों को एकत्रित कर भुमि पूजन कर डाला। कांतिलाल भूरिया जो कि पूर्व में केंद्रीय मंत्री रहे,
प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे साथ ही झाबुआ रतलाम संसदीय सीट से कई बार सांसद भी रहे। इतने बड़े जिम्मेदार पद पर रहने के बाद भी विधायक भूरिया ने एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय नहीं दिया।
जबकि वर्तमान में कोरोना माहामारी चल रही है, ऐसे में प्रशासन द्वारा लगाई गई धारा 144 का उल्लंघन कर लोगों की भीड़ एकत्रित कर भूमिपूजन करना कहाँ तक जायज है।
कांतिलाल भूरिया जैसे कांग्रेसी लोग नियमों की धज्जियां उडा़ने से बाज नही आते हैं, यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष वकील सिंह ठकराला ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही है।
उक्त प्रेस विज्ञप्ति भाजपा जिलाध्यक्ष ठकराला द्वारा झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया के खिलाफ बोरी में हुई एफआईआर के संबंध में गुरुवार को जारी की गईं है।

क्या है मामला
कांग्रेस नेता व झाबुआ के विधायक कांतिलाल भूरिया ने अपने समर्थकों के साथ ग्राम बोरी में 22 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले स्कूल भवन निर्माण के लिए भुमिपूजन किया था। बोरी थाने पर बुधवार देर रात को उनके खिलाफ आइपीसी की धारा 188 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। उक्त एफआईआर जोबट तहसीलदार वंदना किराड़े ने दर्ज करवाई है। उनके साथ मौजूद कांग्रेस के कई कार्यकर्ता व नेताओं को भी सह आरोपी बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि आलीराजपुर जिले का ग्राम बोरी क्षेत्र झाबुआ विधानसभा में आता है, इसी के चलते उक्त भुमिपूजन कार्यक्रम बुधवार को हुआ।
उक्त घटना पर आलीराजपुर के पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान, जोबट के पूर्व विधायक माधोसिंह डावर, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष किशोर शाह ने निंदा की है।

कोरोना के खिलाफ लड़ रहा जिला प्रशासन

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान ने कहा कि जिले में कोरोना महामारी के खिलाफ जिला प्रशासन मुस्तेदी के साथ काम कर रहा है। जिले की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले में धारा १४४ लागु की गई है लेकिन कांग्रेस पार्टी और उसके नेता नियमों का उल्लंघन करने में पीछे नहीं है। झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया जो की कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है लेकिन वे शासन प्रशासन के नियमो को ताक पर रखकर अपनी नेतागीरी करने में जूटे हुए है जबकि कोरोना काल में उन्हें शासन प्रशासन का सहयोग करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा के चलते जिला प्रशासन द्वारा लॉक डाउन लागू किया गया है ताकि हमारा जिला सुरक्षित रह सके लेकिन कांग्रेस नेता कोरोना काल मे भी भीड़ एकत्रित कर कोरोना को आमंत्रण दे रहे है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article