हजारों रुपए के बिजली बिल आने पर ड्राइवर यूनियन पहुंचा मेघनगर विद्युत वितरण केंद्र | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

हजारों रुपए के बिजली बिल आने पर ड्राइवर यूनियन पहुंचा मेघनगर विद्युत वितरण केंद्र | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर विद्युत मंडल पर सैकड़ों उपभोक्ताओं ने पहुंच कर विरोध दर्ज कराया और कहा कि हजारों रुपए के बिजली बिल आ रहे हैं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार अपने भाषणों में बिजली बिल माफ़ करने की बात कर रहे हैं और बिजली विभाग इस कोरोना काल में हजारों रुपए के बिल देकर गरीबों उपभोक्ताओं की जेब पर डाका डालने का काम कर रहा है।

हजारों रुपए के बिजली बिल आने पर ड्राइवर यूनियन पहुंचा मेघनगर विद्युत वितरण केंद्र | New India Times

विद्युत वितरण केंद्र के अधिकारियों का कहना है कि हमारे पास ऐसा कोई आदेश नहीं है।
मेघनगर ड्राइवर यूनियन ने कहा कि कोरोना महामारी और लाॅक डाउन से पहले ही हम हैरान और परेशान हैं, खाने के लाले पड़े हुए हैं, कैसे भरें हजारों रुपए के बिलली बिल? मुख्यमंत्री विद्युत मंडल के अधिकारियों को आदेश देकर हमारे हजारों रुपए के बिजली बिल माफ करने के आदेश दें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version