लॉक डाउन की समाप्ति के बाद 22 जुलाई से क्राउड मैनेजमेंट का सख्ती से होगा पालन: कलेक्टर | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

लॉक डाउन की समाप्ति के बाद 22 जुलाई से क्राउड मैनेजमेंट का सख्ती से होगा पालन: कलेक्टर | New India Times

जिला कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने आम लोगों से अपील की है कि वह कोरोना जैसी संक्रमण बीमारी को फैलने से रोकने के लिये सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। उन्होंने कहा कि इस पर विजय सभी के सहयोग व दूरियां मैंटेन करने से ही पाई जा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि अब इस लॉक डाउन की समाप्ति के बाद 22 जुलाई से क्राउड मैनेजमेंट का पालन सख्ती से कराया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जिला प्रशासन ग्वालियर में चिकित्सा उपायों में कोई कमी नहीं रखेगा।
जिला कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह और एडीएम किशोर कान्याल ग्वालियर के समाचार पत्र संपादकों के साथ कोरोना नियंत्रण उपायों पर चर्चा कर रहे थे जिसमें सत्ता सुधार के संपादक विनय अग्रवाल, हिन्दुस्तान एक्सप्रेस के संपादक संजय त्रिपाठी, स्वदेश के संपादक अतुल तारे, नई दुनियां के संपादक वीरेन्द्र तिवारी, आचरण के परेश मिश्रा, हलचल के संपादक प्रदीप मांढरे, सुदर्शन एक्सप्रेस के संपादक प्रफुल्ल नायक, दैनिक भास्कर के वरिष्ठ संपादकीय सदस्य दिनेश गुप्ता, जनसंपर्क विभाग के संयुक्त संचालक जीएस मौर्य, उप संचालक मधु शोलापुरकर, सूचना सहायक हितेन्द्र भदौरिया भी उपस्थित थे।
जिला कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि ग्वालियर में सभी जरूरी सामानों की आपूर्ति बनाये रखने की व्यवस्था की गई है। हमारा प्रयास है कि लोग घरों पर ही रहें और अत्यंत आवश्यक होने पर ही बाहर निकलें। उन्होंने कहा कि लॉक डाउन कफ्र्यू से स्थिति नियंत्रण में हैं और हमने विभिन्न चिकित्सालयों में उपचार व जांच की बेहतर व्यवस्था कर दी है। उन्होंने कहा कि बीते दिनों बाहरी लोगों की आवा-जाही से संक्रमित मरीजों की संख्या बढी है। उन्होंने बताया कि अभी तक ग्वालियर में 1350 केस आये हैं और 7 डेथ हुई है। इन संक्रमण केस को कम करने का हमारा प्रयास है।
कलेक्टर सिंह ने लोगों से अपील की कि अब मौसम बदल रहा है इसलिये सावधानी की ज्यादा जरूरत है। उन्होंने बताया कि ग्वालियर में फीवर क्लीनिक बेहतर काम कर रहे हैं। हमारा टेली मेडीशन का प्रयास भी बेहद सफल रहा है। उन्होंने बताया कि रोको-टोको अभियान, मास्क पहनाने का अभियान भी सफल रहा है।
उन्होंने संपादकों के विभिन्न सुझावों पर प्राइवेट चिकित्सकों की प्रेक्टिस शीघ्र करवाने, मास्क जनरल स्टोर पर भी उपलब्ध कराने, विभिन्न कार्यालयों में सेनेटाइज की व्यवस्था कराने, बाजारों में भीड कम करने, सब्जी विक्रय सेंटर बढाने, विभिन्न खाद्य पदार्थों व सब्जियों की कीमत पर अंकुश बनाये रखने, कंटेनमेंट जोन में माइक व्यवस्था के सुझाव, बाजार खुलने का समय बढ़ाने पर शीघ्र अमल करने पर सहमति भी जताई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version