रोको टोको अभियान: नगर में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के द्वारा सख्ती नहीं करने के कारण फैल रहा है संक्रमण, शहर में सिर्फ सिटी मजिस्ट्रेट का भय अन्य जिम्मेदार अधिकारी फील्ड से नदारद | New India Times

राकेश साहू/पंकज शर्मा, धार (मप्र), NIT:

रोको टोको अभियान: नगर में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के द्वारा सख्ती नहीं करने के कारण फैल रहा है संक्रमण, शहर में सिर्फ सिटी मजिस्ट्रेट का भय अन्य जिम्मेदार अधिकारी फील्ड से नदारद | New India Times

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रोको टोको अभियान चलाया हैं। इस अभियान के तहत अनलॉक-2 में रात्रि 10 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू व धारा 144 लगाई है। अति आवश्यक कार्य हो तो ही घर से निकलें अन्यथा फालतू व अनावश्यक रूप से दुपहिया वाहनों पर व बाजार में फालतू घूम रहे लोगों को रोको टोको अभियान के तहत उन्हें रोककर पूछा जाए कि कहाँ और क्यों जा रहे हो, लेकिन इस अभियान को सिर्फ रविवार व श्रम विभाग की ओर से निर्धारित मंगलवार को ही रोको टोको अभियान चलाया जाता है और शेष दिनों में आम नागरिक कोरोना प्रोटोकॉल के नियमों का खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं और कोरोना के संक्रमण की चैन को तोड़ने में परेशानी हो रही है जिससे पिछले चार पाँच दिनों में कोरोना के मरीजों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है। पुलिस विभाग के द्वारा रोको टोको अभियान चलाया जाना चाहिए जिससे संक्रमण को रोका जा सके। शहर में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी तो लगाई गई है लेकिन उनके द्वारा रात्रिकालीन कर्फ्यू में भी पूछताछ नहीं की जाती है और शहर वासी कर्फ्यू के दौरान भी आना जाना कर रहे हैं और आवारा तत्व भी दुपहिया वाहनों से अनावश्यक रूप से घूमते नजर आ रहे हैं। पुलिसकर्मियों को सख्ती बरतते हुए डंडे का बल प्रयोग कर कर्फ्यू व अनलॉक-2 के नियमों का पालन करवाना चाहिए। दुपहिया वाहनों पर तीन सवारी, पैदल चल रहे बग़ैर मॉस्क के लोगों को रोका जाये।

शहरवासी व व्यापारियों में सिर्फ सिटी मजिस्ट्रेट का भ

शहर के नागरिकों व व्यापारियों में सिर्फ एकमात्र अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट वीरेन्द्र कटारे का भय व्याप्त है और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने शासन के निर्देशों का पालन करवाने में रूचि नहीं ली है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article