सलमान चिश्ती, रायबरेली ( यूपी ), NIT;
रायबरेली जिले के खीरों में हजरत फतेह शहीद शाह रहमतुल्लाह अलैह के सालाना उर्स के दूसरे दिन गुरुवार को भी मजार शरीफ जायरीनों व अकीदतमंदों और श्रद्धालुओं से गुलजार रहा। श्रद्धालुओं की ओर से आमजन व लोगों ने चादरपोशी की और सिरनी, गुलाब जल, इत्र पेश किया।
हजरत बाबा फतेह शहीद शाह रहमतुल्ला अलैह के मजार पर 4 मई गुरुवार को तीन दिवसीय उर्स कमेटी सदर अरवा अनवर खा द्वारा पिछले कई दिनों से तैयारी की जा रही थी। सुबह से मजार परिसर में जायरीनों का जियारत के लिए आना जाना शुरु हो गया था। हजरत बाबा फतेह शहीद शाह रहमतुल्लाह अलैह का उर्स मुबारक शानो शौकत के साथ मनाया गया। गुरुवार रात नागपुर से आए कव्वाल इंतजार साबरी, बनारस से आई कव्वाला रुखसाना बानो ने कलाम पेश किए।
