वी,के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

बार कौंसिल उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदत्त ₹ 1.5-1.5 लाख के चेक दिवंगत अधिवक्ता स्व. धर्म प्रकाश की पत्नी श्रीमती सुधा देवी एवं स्व. दयाशंकर पाठक की पत्नी सुधा पाठक के लिए बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश के सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ल एडवोकेट द्वारा मोहम्मदी अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री अवधेश कुमार त्रिवेदी को चेक प्रदान किये। श्री अजय कुमार शुक्ल ने बताया बार कौंसिल शीघ्र ही अपने संसाधनों से कोरोना काल में पीड़ित अधिवक्ताओं की आर्थिक सहायता भी प्रदान करेंगी तथा युवा अधिवक्ताओं को पांच-पांच हजार रूपये का लाइब्रेरी अनुदान भी शीघ्र प्राप्त कराया जायेगा। श्री शुक्ल ने प्रदेश सरकार से भी अधिवक्ताओं की सहायता हेतु ₹ 1500 सौ करोड़ की मांग की। इस अवसर पर मोहम्मदी बार के पूर्व महामंत्री मोहम्मद हसन नकवी, अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह सूर्यवंशी, महामंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा भी मौजूद थे।
