मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश की पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना दीदी ने वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदेव राम उराँव का असामयिक निधन पर अपने भावनात्मक विचार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से आज एक युग का अंत हो गया। श्रीमती अर्चना चिटनीस दीदी ने कहा कि वनवासी समाज के उत्थान हेतु उनके द्वारा किए गए कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे। उन्होंने अपनी ओर से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
