देवरी जमीयत उलमा-ए-हिंद कमेटी का हुआ गठन | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी जमीयत उलमा-ए-हिंद कमेटी का हुआ गठन | New India Times

देवरी में लॉक डाउन एवं सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए कुछ वरिष्ठ मुस्लिम समाज के लोग एवं समाज के उलमा हजरात के द्वारा बैठक का आयोजन किया गया एवं जमीयत उलमा ए हिंद कमेटी का गठन किया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार जमीअत उलमा-ए-हिंद कमेटी के जिला अध्यक्ष हाफिज सैय्यद नासिर अली की अध्यक्षता में देवरी विधानसभा स्तर पर जमीअत उलमा ए हिंद कमेटी का गठन किया गया। जिसमें देवरी विधानसभा क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष पद पर जनाब हाफिज शईद साहब मदरसा उमर बिन खत्ताब संचालक को नियुक्त किया गया। सचिव पद पर जनाब मौलाना आकिल साहब को एवं उपाध्यक्ष पद पर जनाब जहीर बाबू साहब, जनाब नईम खान पार्षद, जनाब नसीम खान, जनाब कारी मुबारक साहब, जनाब नबी अहमद साहब एवं मुबीन खान पत्रकार को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। इस अवसर पर हाफिज सैय्यद नासिर अली साहब ने तमाम कमेटी के मेम्बरान से मुखातिब होते हुए फरमाया की जमीयत उलमा ए हिंद कमेटी का गठन करने का उद्देश्य समाज में नई दिशा और दशा लाने का मकसद है एवं इस कमेटी के तमाम पदाधिकारी और मेंबर्स समाज सुधार की दशा में ऐसे तमाम कार्य करेंगे जो शरीयत के मुताबिक वाजिब करार दिए गए हैं ।देश हित में एवं समाज सेवा के लिए पूरी शिद्दत के साथ कार्य करते हुए समाज को एक नई दिशा की ओर अग्रसर करना ही हमारा मकसद है। समाज में फैल रही वैमनस्यता एवं उन तमाम बुरे कामों से समाज। को जागरूक करना है। और अच्छाई का रास्ता दिखाना है। देवरी की जमीयत उलमा ए हिंद कमेटी में इकरार खान, मुस्ताक खान, छोटू बादशाजह, अमजद खान शरीफ खान हाजी कपूर खान हाफिज शरीफ खान, वहीद खान सहित नगर के सभी वार्डों से एवं केसली एवं गौरझामर क्षेत्र से सदस्यों को शामिल किया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version