करैरा पुलिस ने हजारों रूपये के स्मैक के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

करैरा पुलिस ने हजारों रूपये के स्मैक के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार | New India Times

करैरा अनुविभाग में लगातार स्मैक का धंधा जोर शोर से चल रहा है लेकिन आज पुलिस को एक बार पुनः सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति करैरा उपजेल के पास भितरवार रोड पर स्मैक की तस्करी के लिये खड़ा हुआ है। जिस पर तत्काल पुलिस अधीक्षक द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र कंवर एवं करैरा एसडीओपी जी डी शर्मा को कार्यवाही करने का निर्देश दिया। जिस पर तत्काल एसडीओपी द्वारा करैरा थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर द्वारा एक टीम बनाकर बताये गये स्थान पर दबिश दी तो एक व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक एम पी 33 एम क्यू 4463 से खड़ा हुआ था। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसकी जेब में से 5 ग्राम स्मैक मिली। आरोपी को थाने लाया गया, पूछताछ में उसने अपना नाम संतोष पुत्र गजराज रावत उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम करई बताया। जिस पर पुलिस द्वारा उक्त आरोपी पर अपराध क्रमांक 390/20 धारा 8/21 एनपीडी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उक्त कार्यवाही में मुख्य रुप से थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर, उपनिरीक्षक चेतन शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक सुल्तान सिंह, प्रधान आरक्षक सतीश जयंत, आरक्षक प्रह्लाद यादव, देवेश तोमर सहित एडी टीम के प्रवीण त्रिवेदी की मुख्य भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article