चन्द्रशेखर आजाद नगर (भाबरा) ब्लॉक में 10 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़कों का जोबट विधायक सुश्री कलावती भूरिया ने किया भूमि पूजन | New India Times

रहीम शेरानी, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

चन्द्रशेखर आजाद नगर (भाबरा) ब्लॉक में 10 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़कों का जोबट विधायक सुश्री कलावती भूरिया ने किया भूमि पूजन | New India Times

आलीराजपुर जिला के चन्द्रशेखर आजाद नगर में शुक्रवार को जोबट विधायक सुश्री कलावती भूरिया ने अपने विधानसभा क्षेत्र के चन्द्रशेखर नगर विकासखण्ड में 10 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का गेती चला कर भूमिपूजन किया गया। जिसमें ग्राम छोटा खुटाजा से बरझर, ग्राम महेंद्रा से डोबनिया फलिया, ग्राम कोहिवाव से मालवेली मार्ग जिसकी कुल लागत 10 करोड़ है उसका भुमिपूजन कर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का धन्यवाद दिया।

विधायक भूरिया ने ग्राम छोटा खुटाजा से बरझर 4.25 कि.मी. जिसकी लागत 319.98 लाख रुपये। ग्राम महेंद्रा से डोबनिया फलिया 3 कि. मी. जिसकी लागत 498.15 लाख रुपये। ग्राम कोहिवाव से मालवेली 3.8 कि. मी. जिसकी लागत 229.32 लाख रुपये की इन सड़को का भुमिपूजन किया गया। इन सड़को के लिये विधायिका भूरिया ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी व लोक निर्माण विभाग के पूर्व मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा से मांग की थी जो पूरी हुई, विधायक कलावती भुरीया जी ने भूमिपूजन कर पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी व पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा को धन्यवाद दे कर क्षेत्र के विकास के लिए आभार माना।

इस मौके पर आजाद नगर (भाभरा) ब्लॉक कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष हरीश भाभर, वरिष्ठ नेता लईक मोहम्मद, पार्षद नारायण अरोड़ा, पार्षद राजू जायसवाल, लच्छा भाई, रमिला बेन, विक्रम शाहू, महेश मावी, युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सोनू भंवर, उपाध्यक्ष सलमान बाबा, यू का आई टी सेल जिलाध्यक्ष जीतू अजनार, मालवेली सरपंच नानसिंह, युवा नेता मनीष डामोर, गिरधा सरपंच छगन, माथना सरपंच सवेसिंह,नगर सिंह डामोर, पिंटू मकवाना, दिलीप बारिया, रमण नलवाया, मावजी, तेरसिंह बामनिया, नगा भाई, सकरिया भाई, दितीया, जानकी, आदि उपस्थित रहे।

By nit

One thought on “चन्द्रशेखर आजाद नगर (भाबरा) ब्लॉक में 10 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़कों का जोबट विधायक सुश्री कलावती भूरिया ने किया भूमि पूजन”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version