रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुये, संगठन को और मजबूती प्रदान करने के लिए निःस्वार्थ भावना व समाज सेवा के बहुआयामी व दूरगामी परिणामों को देखते हुये संगठन के संस्थापक अध्यक्ष ईशान शर्मा ने जबलपुर की डॉ. स्वगातिका पाति कार्यकारी राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त करता है। डा.स्वगातिका की ब्राह्मणों के प्रति समर्पणता व कर्मठता को देखते हुये और ब्राह्मणों के उज्जवल भविष्य को देखते हुये आपको तत्काल कार्यकारी राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष पद पर कार्य करने की जिम्मेदारी दी जाती है।
वर्तमान में डा.स्वगातिका इन्टरनेशनल लेबर आर्गनाईजेशन में भारत की प्रतिनिधि हैं, साथ की साथ इंडियन वास्तु एवं आस्ट्रोलौजिकल रिसर्च सेंटर की राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। इसी आशा व पहल के साथ आप सभी का सहयोग व समर्थन, एक परिवार की तरह टीम में नई ऊर्जा का संचार करता रहेगा तथा संगठन चारों दिशाओं में ब्राह्मणों के हित व एकीकरण में नई मिशाल कायम करेगा। उन्होंने भारत के सभी ब्राम्हणों से संगठन से जुड़ने का आह्वान किया|
