संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

समस्या आपकी संघर्ष हमारा के संयोजक सत्येन्द्र शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी संक्रमण का सामना कर उस पर विजय हासिल कर चुके सांसद श्रीमन्त ज्योतिरादित्य सिंधिया जी ने कोरोना मरीजों के इलाज में मदद मिल सके इसके लिए प्लाज्मा डोनेट किया है, यह अनुकरणीय पहल है।
सत्येन्द्र शर्मा ने कहा कि श्रीमन्त ज्योतिरादित्य सिंधिया जी ने हमेशा जनसेवा की भावना से ओतप्रोत होकर कार्य किया है एवं जनता की सेवा को ही अपना धर्म मानकर कार्य किया है सेवा के पथ पर सदैव सिंधिया परिवार चला है।
समस्या आपकी संघर्ष हमारा के संयोजक सत्येन्द्र शर्मा ने कहा कि कोरोना लॉक डाउन के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमन्त ज्योतिरादित्य सिंधिया जी ने मध्यप्रदेश सरकार को आर्थिक मदद की एवं ट्रकों में भरकर राशन पहुंचाया और टीम के द्वारा लागातर भोजन वितरण किया गया इस दौरान मध्यप्रदेश के मजदूर, छात्र एवं रहवासियों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया।
