संयुक्त अतिथि शिक्षक संघ ने अपनी मांगों को लेकर विधायक, सांसद व भाजपा जिलाध्यक्ष से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

संयुक्त अतिथि शिक्षक संघ ने अपनी मांगों को लेकर विधायक, सांसद व भाजपा जिलाध्यक्ष से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन | New India Times

संयुक्त अतिथि शिक्षक संघ धार द्वारा धार विधायक श्रीमती नीना-विक्रम वर्मा, सांसद श्री छतरसिंह दरबार व भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव यादव से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा गया। अतिथि शिक्षक विगत 12 वर्ष से अल्प मानदेय पर कार्यरत है तथा शासन के सामने कई बार अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा कर नियमितीकरण की मांग कर चुका है, किन्तु आज तक कोई भी सरकार द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की गई।

संयुक्त अतिथि शिक्षक संघ ने अपनी मांगों को लेकर विधायक, सांसद व भाजपा जिलाध्यक्ष से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन | New India Times

इस के तहत कल फिर संघ के माध्यम से मांग की गई है, अतिथि शिक्षकों को गुरूजी के समान नियमित करने व अतिथि विद्वानों का जो 12 माह का कार्यकाल किया उसी तर्ज पर अतिथि शिक्षक का भी 12 माह का कार्यकाल किया जाये और जिस प्रकार अतिथि विद्वानों का माह मई- जून का कोरोना महामारी के चलते मानदेय भुगतान करने संबंधित आदेश जारी किया गया है उसी प्रकार अतिथि शिक्षक का भी आदेश जारी किया जाये। धार सांसद व विधायक महोदय व भाजपा जिलाध्यक्ष से बातचीत सकारात्मक रही एवं सांसद महोदय व भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा आश्वासन दिया गया है, कि बदनावर विधानसभा चुनाव में माननीय मुख्यमंत्री जी के आगमन पर संगठन को मिलाया जायेगा। वह संघ की मांगो से मुख्यमंत्री महोदय को अवगत कराया जाएगा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लाखन चन्देल, जिला संगठन मंत्री सचिन प्रजापत, मांडलिक सर,दिपक यादव, अरविंद सिंह राठौर, पंकज खराडी, जिला मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा मौजूद रहे ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article