चुनाव पारदर्शी व निष्पक्ष होंगे: जे एस सहारिया;  भिवंडी मनपा चुनाव की  तैयारियों का जायजा लेने के लिए चुनाव आयुक्त ने किया भिवंडी का दौरा  | New India Times

शारिफ अंसारी, मुंबई, NIT; ​चुनाव पारदर्शी व निष्पक्ष होंगे: जे एस सहारिया;  भिवंडी मनपा चुनाव की  तैयारियों का जायजा लेने के लिए चुनाव आयुक्त ने किया भिवंडी का दौरा  | New India Timesभिवंडी मनपा चुनाव पारदर्शी व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराए जाने हेतु राज्य चुनाव आयोग के कुशल मार्गदर्शन में अधिकारी कार्य कर रहे हैं। आगामी 24 मई को होने जा रहे मनपा चुनाव हेतु चुनाव अधिकारी एवं सम्बंधित अधिकारी पूरी सक्रियता से परिश्रम कर रहे हैं। 20 मई के पूर्व तैयारियां पूरी कर ली जायेंगी। राज्य चुनाव आयोग मुख्य आयुक्त जे एस सहारिया ने मनपा मुख्यालय में आयोजित पत्रकार परिषद  में उक्त जानकारी देते हुए कहा कि, चुनाव में जुटी सभी एजेंसियां कार्यकुशलता से कार्य कर रही हैं। उक्त अवसर  पर जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र कल्याणकर, ठाणे पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह, राज्य चुनाव आयोग सचिव शेखर चेन्ने, मनपा आयुक्त डाॅ .योगेश म्हसे, भिवंडी  पुलिस उपायुक्त मनोज पाटिल सहित चुनाव प्रक्रिया से जुड़े तमाम मनपा अधिकारी व पुलिस अधिकारी उपस्थित  थे। 

गौरतलब हो कि, भिवंडी मनपा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने हेतु राज्य चुनाव आयोग मुख्य आयुक्त जे एस सहारिया ने भिवंडी का दौरा किया व चुनाव संबंधी सभी जानकारियां मनपा आयुक्त सहित अन्य शीर्ष अधिकारियों  से प्राप्त कर उचित निर्देश दिए। मनपा मुख्यालय सभागृह में आयोजित पत्रकार परिषद  में राज्य चुनाव आयोग मुख्य आयुक्त जे एस सहारिया ने बताया कि, चुनाव की तैयारियां अधिकांशतः पूरी कर ली गई  हैं, जो शेष हैं उन्हें पूर्ण किये जानें में अधिकारी जुटे हुए हैं। सहारिया ने बोगस वोटिंग को सिरे से नकारते हुए कहा कि, लगभग  98 प्रतिशत  मतदाताओं के फोटोग्राफ्स होने से बोगस वोटिंग की सभावना नहीं है। मतदान का प्रतिशत बढाये जाने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए  जायेगे। मनपा चुनाव में 4 लाख 80 हजार मतदाता चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने जा रहे हैं। पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने कहा कि, पुलिस प्रत्येक स्थिति पर निगाह लगाए हुए है। रात 11 बजे तक होटलों को बंद किये जाने का आदेश दिया गया है। लगभग 150 मतदान बूथ को संवेदनशील बताते हुए कहा कि, अराजक तत्वों पर पुलिस कार्रवाई  कर रही है। मुख्य चुनाव आयुक्त जे एस सहारिया एवं राज्य चुनाव आयोग सचिव शेखर चेन्ने ने मतदाता सूची में बोगस नाम, डबल नाम, मृतकों के नाम, अन्य वार्डों में शामिल अधिक नामों पर सफाई देते हुए मीडियाकर्मियों से बड़ी साफगोई से कहा कि, मतदाता सूची बनाये जाने का कार्य केन्द्रीय चुनाव आयोग का है। राज्य चुनाव आयोग का कार्य केवल निष्पक्ष, पारदर्शी तरीके से चुनाव कराया जाना मात्र है। मतदाता सूची में हुई तमाम गड़बड़ियों की जांच मनपा आयुक्त द्वारा जारी है, जिसका निवारण अवश्य  किया जाएगा। मतदाताओं से निर्भय होकर मतदान किये जाने की अपील मुख्य चुनाव आयुक्त सहारिया द्वारा की गयी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version