बहुचर्चित तुषार पुंडकर हत्याकांड आरोपी की जमानत नामंजूर | New India Times

जफर खान, अकोट/अकोला (महाराष्ट्र), NIT:

बहुचर्चित तुषार पुंडकर हत्याकांड आरोपी की जमानत नामंजूर | New India Times

अतिरिक्त जिला वा सत्र न्यायाधीश श्री मनीष गणोरकर ने अकोट में बहुचर्चित प्रहार संगठन के तुषार पुंडकर की हत्याकांड के आरोपी निखिल सेदानी वर्ष 32 रा, इंदौर (मध्य प्रदेश) की जमानत याचिका खारिज कर दी है। आरोपी फिलहाल अकोला कारागृह में बंद है।

बहुचर्चित तुषार पुंडकर हत्याकांड आरोपी की जमानत नामंजूर | New India Times

इस मामले में सरकारी वकील अजीत देशमुख ने सरकार की ओर से अदालत में पैरवी की निखिल सेदानी ने मध्य प्रदेश के सेंधवा में शहबाज़ खान इस्माइल खान के पास से जिंदा कारतूस व देसी कट्टा समेत और भी सामग्री खरीदी थी जिस का इस्तेमाल हत्या के लिए किया गया जिसमें आरोपी ने सामान लाख रुपये में खरीदा और उसे आपूर्ति की। बैलेस्टिक रिपोर्ट में भी कहा गया है कि मृतक तुषार के शरीर से जब्त बैलिस्टिक गोलियां भी आरोपी निखिल द्वारा सप्लाई की गई बंदूक से दागी गई थीं। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक़ कॉल डिटेल रिकॉर्ड आरोपी पवन सेदानी और अल्पेश दुधे आरोपी निखिल सेदानी के संपर्क में थे। साथ साथ ही कहीं दिनों से तुषार पुंडकर के हत्या की साजिश कर रहे थे| आरोपी ने दूसरे आरोपियों को लाखों रूपए देने का भी वादा किया था साथ ही हत्या में मोटरसाइकिल सहित कई सामान भी आरोपियों को सेदानी ने ही पहुंचाया था|कोर्ट में पेशी के दौरान सरकारी अधिवक्ता अजीत देशमुख ने मृतक तुषार पुंडकर की पक्ष रखते हुए आरोपियों को जमीन मिली तो वह सबूतों के साथ दबाव डाल सकते हैं|
दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद न्यायाधीश श्री मनीष गनोरकर ने आरोपी की जमानत नामंजूर कर दी जिसे देख अकोट शहर में सरकारी अधिवक्ता अजीत देशमुख की काफी तारीफ व इंसाफ के लिए लड़ने वाले एक सच्चे और ईमानदार वकील अजीत देशमुख की जनता द्वारा सरहना की जा रही है|

By nit

One thought on “बहुचर्चित तुषार पुंडकर हत्याकांड आरोपी की जमानत नामंजूर”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version