भाजपा नेता प्रमोद शर्मा को सीनियर पुलिस अधिकारी के नाम पर उगाही करते ऐसीबी द्वारा पकड़ने के बाद पुलिस महकमे में मचा हड़कंप | New India Times

अशफाक कायमखानी, जयपुर (राजस्थान), NIT:

भाजपा नेता प्रमोद शर्मा को सीनियर पुलिस अधिकारी के नाम पर उगाही करते ऐसीबी द्वारा पकड़ने के बाद पुलिस महकमे में मचा हड़कंप | New India Times

राजस्थान में आम फरीयादियों से कार्यवाही करने व नहीं करने के नाम पर रिश्वत लेते पुलिस अधिकारियों को राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) अक्सर ट्रैप करते रहने के समाचार छपते रहते है लेकिन भरतपुर रैंज में तैनात डीआईजी लक्ष्मन गोड़ के हवाले से पुलिस अधिकारियों को उनके निवास से फोन करके धमका कर पैसा ऐंठने के सिलसिले में मालवीय नगर भाजपा मण्डल के नेता प्रमोद शर्मा को भरतपुर के उघोगनगर थाने के थानेदार से पांच लाख रुपये की रिश्वत लेते भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने रंगे हाथ गिरफ्तार करने से पुलिस महकमे में खलबली मच हुई है।

भाजपा नेता प्रमोद शर्मा को सीनियर पुलिस अधिकारी के नाम पर उगाही करते ऐसीबी द्वारा पकड़ने के बाद पुलिस महकमे में मचा हड़कंप | New India Times

शीर्ष भाजपा नेताओं के साथ अक्सर नजर आने वाला प्रभाव शाली भाजपा नेता प्रमोद शर्मा भरतपुर रेंज डीआईजी लक्ष्मण गौड़ के निवास से पुलिस अधिकारियों को फोन करके उनको संरक्षण दिलवाने के नाम पर पैसे उगाही करने का जाल बिछाकर कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर गोरखधंधा चला रखा था। जिसकी शिकायत भरतपुर के उधोग नगर थाना इंचार्ज चंद्रप्रकाश ने ऐसीबी को करने के बाद प्रमोद शर्मा द्वारा पांच लाख की रिश्वत लेते हुये को ऐसीबी के रंगे हाथ गिरफ्तार करने से पुलिस महकमे मे हड़कंप मचा हुआ है। ऐसीबी दल ने जब प्रमोद शर्मा के जयपुर के मालवीय नगर स्थित आवास की तलाशी ली तो सभी आधुनिक सुविधाओं युक्त अलीशान मकान को देखकर दंग रह गई।

भाजपा नेता प्रमोद शर्मा को सीनियर पुलिस अधिकारी के नाम पर उगाही करते ऐसीबी द्वारा पकड़ने के बाद पुलिस महकमे में मचा हड़कंप | New India Times

चर्चा है कि डीआईजी लक्ष्मण गोड़ से ऐसीबी द्वारा पकड़े गये प्रमोद शर्मा से लम्बे अर्शे से मधुर रिश्ते रहे हैं जहां जहा लक्ष्मन गोड़ पोस्टेड रहे वहां वहा प्रमोद शर्मा का आना जाना रहा है। अक्सर शर्मा स्वयं गोड़ के सरकारी आवास पर रुकता रहा बताते है। उक्त मामले मे ऐसीबी ने शर्मा के अतिरिक्त दो अन्य दलालो के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है जो रिश्वत के उक्त गोरखधंधे मे शामिल थे।
कुल मिलाकर यह है कि आरोपित डीआईजी लक्ष्मण गोड़ को बडी कश्मकश के बाद सरकार ने आखिरकार ऐपीओ कर दिया है। वही ऐसीबी द्वारा की गई उक्त ट्रैप की कार्रवाई की प्रदेश भर मे तारीफ हो रही है। लगता है कि उक्त मामले मे ऐसीबी की जांच मे आगे चलकर बहुत कुछ निकल कर बाहर आयेगा। उम्मीद करनी चाहिये की ऐसीबी अधिकारियों व दलालो के मध्य बन चुके मजबूत गठजोड़ को तोड़कर असलियत सामने लाकर दोषियों को सजा दिलवाने मे कामयाब रहेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version