असंवैधानिक तरीके से गुजरात के केवडिया में आदिवासियों की जमीनों को जबरन अधिग्रहित किये जाने से नाराज जयस ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | New India Times

रहीम शेरानी, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

असंवैधानिक तरीके से गुजरात के केवडिया में आदिवासियों की जमीनों को जबरन अधिग्रहित किये जाने से नाराज जयस ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | New India Times

देश में चारों ओर जहां वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण हाहाकार मचा हुआ है वहीं दूसरी ओर गुजरात के केवडिया में डिजिटल इंडिया के लिए आदिवासियों की जमीन जबरन असंवैधानिक रूप से अधिग्रहित की जा रही है। जिसको लेकर जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) इकाई अलीराजपुर ने केवडिया गुजरात में अनुसूचित क्षेत्रों में जबरन ओर बिना ग्राम सभा की अनुमति के स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के नाम पर असंवैधानिक कानून स्टेच्यू ऑफ यूनिटी एरिया डेवलोपमेन्ट एन्ड टूरिज्म गवर्नेस 2019 के नाम पर आदिवासियों की भूमि अधिग्रहण तथा असंवैधानिक कानून के द्वारा अनुसूचित क्षेत्रों में असंवैधानिक गुजरात पुलिस एक्ट 1951 तथा सीआरपीसी 1898 के अधीन असंवैधानिक पुलिस कार्यवाही, भूमि अधिग्रहण पर तत्काल रोक लगाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री विजय कुमार मण्डलोई को जयस के राज्य प्रभारी मुकेश रावत अलीराजपुर जयस जिला अध्यक्ष विक्रमसिंह चौहान, उपाध्यक्ष अरविंद कनेश, सक्रिय कार्यकर्ता सालम सोलंकी, केरम जमरा एवं आदिवासी छात्र संघ के मुकेश गाड़रिया, अजमेरसिंह भिंडे, मुकेश रावत आदि ने ज्ञापन सौंप कर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article