तारा घाटी पर चल रहे मृदा और जल संरक्षण प्रोजेक्ट का कलेक्टर अलोक कुमार सिंह ने किया निरीक्षण | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

तारा घाटी पर चल रहे मृदा और जल संरक्षण प्रोजेक्ट का कलेक्टर अलोक कुमार सिंह ने किया निरीक्षण | New India Times

मालवा को निमाड़ से जोड़ने वाली सरदारपुर जनपद की तारा घाटी पर मृदा और जल संरक्षण का एक बड़ा प्रोजेक्ट चल रहा है। एक ही साल में इस पहाड़ी के 2475 मीटर पर कंटूर बनाए जा चुके हैं, जबकि 1200 मीटर की बोल्डर वाल भी तैयार है। कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने तारा घाटी पर चल रहे प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया तो पहाड़ी इलाका देख बोल पड़े, जगह ढाल मिट्टी देख कर ही पौधों की प्रजाति का चयन करना।

तारा घाटी पर चल रहे मृदा और जल संरक्षण प्रोजेक्ट का कलेक्टर अलोक कुमार सिंह ने किया निरीक्षण | New India Times

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संतोष वर्मा ने बताया कि नर्मदा पुनर्जीवन, मृदा और जल संरक्षण का प्रोजोक्ट काफी बड़ा है, जिसकी लागत करीब 8 करोड़ रुपए है। इस प्रोजेक्ट को 5 वर्ष में पूरा करना है, जबकि पहले ही साल में लगभग 30 फीसदी काम हो चुका है। सरदारपुर जनपद की सब इंजीनियर बबीता राज के अनुसार कोरोनावायरस के बीच लॉकडाउन के चलते भारी बेरोजगारी में जीवन यापन कर रहे आदिवासी लोगों को तारा घाटी प्रोजेक्ट से बड़ा रोजगार मिला है। इस वर्ष 9200 मानव दिवस में 2475 मीटर पर कंटर, 1200 मीटर पर बोल्डर वाल, 980 मीटर की फील्ड बंडिंग के अलावा 600 पौधे रूपए जा चुके हैं जबकि 400 पौधे रोपने की तैयारी हो चुकी है। साथ ही 1000 से ज्यादा बीज का रोपण भी किया जा रहा है।

तारा घाटी प्रोजेक्ट की कुछ जानकारी

  • कंटूर की संख्या या लंबाई 2475 मीटर
  • बोल्डर वालों की लंबाई 1200 मीटर
  • फील्ड बंडिंग की लंबाई 980 मीटर
  • पौधारोपण की संख्या 600 पौधे
  • प्रस्तावित की संख्या 400 पौधे
  • बीज रोपण 1000 से ज्यादा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article