डकैती की वारदात को अंजाम देने से पहले तीन बदमाश हुए गिरिफ्तार दो अन्य फरार | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

डकैती की वारदात को अंजाम देने से पहले तीन बदमाश हुए गिरिफ्तार दो अन्य फरार | New India Times

थाना निशातपुरा पुलिस को मुखबिर से की सूचना मिली की टीलाजमालपुरा भोपाल में बदमाश अरशद उर्फ बाबा अपने तीन चार अन्य साथियो के साथ सफेद रंग की इंडिगो कार क्रमांक एम पी 04 सी जे 4840 से आकर बडवाई रोड पर पुलिया के पास रुककर प्रोफेसर फिरोज खां के घर पर डकैती डालने की योजना बनाकर आये हैं। जो अभी बडवई रोड पर ट्रूबा कालेज के पीछे की तरफ कच्ची रोड पर गाडी में डकैती डालने के लिये बैठे हैं। सूचना की तस्दीक हेतु थाना प्रभारी निशातपुरा महेंद्र सिंह चौहान द्वारा तीन पार्टियां गठित की गईं। थाना प्रभारी निशातपुरा महेंद्र सिंह चौहान हमराह स्टाफ सउनि संतराम खन्ना, आर. विनीश, आर.विपिन व नरेंद्र परिहार दूसरी पार्टी में एफआपव्ही में सउनि रविंद्र कठौते, प्र आर बद्री प्रताप सिंह, आर निरेद्र तिवारी तथा तीसरी पार्टी मे प्राइवेट वाहन में उनि एस के एस चौहान, आर भरत शर्मा, आर प्रीतम सिंह, आर भगवान सिंह, आर महेंश दांगी को लेकर समझाया कर मय आर्म्स एमयूनेशन विवेचना किट के साथ मुखविर की सूचना तस्दीक की गई।

सूचना सही पाये जाने पर तीनों टीमों के द्वारा घेराबंदी कर तीन बदमाशों को इंडिगो कार क्रमांक एम पी 04 सी जे 4840 से पकड़ा जबकि दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गये। पकड़े गये तीन व्यक्तियों के नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम 1- अरशद उर्फ बाबा पिता मो.इरशाद उम्र 32 साल नि.रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने जलेवी के पास थाना टीला जमालपुरा भोपाल, 2- जैब खान उर्फ जैद खान पिता पप्पू खान उर्फ पप्पू मियां उम्र 26 साल नि.म.न.188/6 कामता नगर वार्ड न.17 बाबूल शादी हाल के पास कबाडखाना भोपाल, 3- परवेज उर्फ पप्पू पिता मो. जहूर उम्र 45 साल नि. सुल्तान शाह की मस्जिद के पास न्यू कबाडखाना झूग्गी थाना हनुमानगंज भोपाल बताया। तीनों पकडे गये आरोपियों से एक कट्टा, कारतूस एवं दो तलवार, एक छुरी व इंडिगो कार क्रमांक एम पी 04 सी जे 4840 को जप्त किया गया।

अन्य दो फऱार बदमाशों के नाम पता पूछने पर नसीम एवं चंदू उर्फ रैंचो बताये गये हैं जिनके पास भी हथियार का होने बताया। उक्त सभी बदमाश आपराधिक प्रवृत्ति के हैं जिनके के खिलाफ भोपाल शहर के अलग अलग थानों में अपराध पंजीबद्ध हैं और ये पूर्व से ही कई वारदातों में शामिल रहे हैं। आरोपियो के विरुद्ध थाना निशातपुरा में अपराध क्रमांक 567/20 धारा 399, 402 भादवि 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

फरार आरोपियो के नाम पता-
1- नसीम पिता बन्ने खां नि.हाऊसिंह बोर्ड कालोनी करोंद भोपाल

2- चंदू उर्फ रैंचो उर्फ तोसिफ नि. करोंद भोपाल

आरोपियो से जप्त सामग्री –

1 कट्टा , कारतूस , 1 छुरी , 2 तलवार , इंडिगो कार क्रमांक एम पी 04 सी जे 4840

सराहनीय योगदानः-
उक्त सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह चौहान, उनि एस के एस चौहान, सउनि रविंद्र कठौते, सउनि संतराम खन्ना, प्र आर बद्री प्रताप सिंह, आर विनीश, आर भरत, आर भगवान सिंह, आर प्रीतम, आर नरेंद्र तिवारी, आर महेश दांगी, आर विपिन, आर नरेद्र परिहार, सैनिक कल्लू गुप्ता व अन्य थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version