अबरार अहमद खान /सुफियान सिद्दीकी, भोपाल (मप्र) NIT:

थाना हनुमानगंज की पुलिस ने एक शातिर चोर को सोने चांदी के जेवरात, दो मोबाइल फोन व एक्टिवा वाहन समेत गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी द्वारा एक सुनियोजित टीम गठित कर नकबजनी, चोरी के मामलों में तकनीकी मदद व सूचना संकलन के माध्यम से संकलित जानकारी के आधार पर संदिग्ध राहुल चंदेल पिता जयराम चंदेल निवासी कैची छोला भेपाल को पकडने सउनि. अरविन्द जाट एवं प्र.आर.749 लोकेश जोशी के कुशल नेतृत्व में टीम रवाना की गई, संदेही राहुल चंदेल काफी चतुर व चालक था जिसे सहजता से पकडा जाना संभव नहीं था किन्तु टीम में रहे प्र.आर.719 लोकेश जोशी की व्यवसायिक दक्षता के सामने संदेही राहुल चंदेल की चतुराई काम नहीं आई है और वह थाना हनुमानगंज पुलिस टीम के हाथों धरा गया। आरोपी राहुल चंदेल पिता जयराम चंदेल निवासी कैची छोला ने मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ पर माह अगस्त 2019 मे फूटा मकबरा क्षेत्र से घर मे घुसकर दो मोबाईल फोन, चांदी की पायल, व मंगलसूत्र तथा नगदी रूपये चोरी करना स्वीकार किया, आरोपी राहुल चंदेल की निशादेही पर प्रकरण में चोरी गये दो मोबाईल फोन, चांदी की पायल व मंगलसूत्र आरोपी के घर से बरामद किया गया। उक्त सामान बरामदगी के दौराने आरोपी के घर में छुपा कर रखी एक्टिवा वाहन जो कि आरोपी राहुल चंदेल ने हाल ही में नषेओ व जुऑ की लत को पूरा करने मेडिकल स्ट्रीट से चोरी करना बताया, आरोपी से बरामद किया गया है। जिसे आज माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है । थाना हनुमानगंज, पुलिस टीम पुलिस द्वारा की गई उक्त कार्यवाही की स्थानीय निवासियो द्वारा मुक्त कंठा से सराहना की जा रही है।
भूमिका – वरिष्ट अधिकारियो के निर्देषन में की गई उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह ठाकुर, सउनि. अरविन्द जाट, प्र.आर.749 लोकेष जोषी, प्र.आर.749 अजीत सिंह बघेल, प्र.आर.1287 सतेन्द्र चौबे, प्र.आर.150 जयवीर सिंह सेगर, प्र.आर.1945 हरिष्चन्द्र कौरव, आर.1263 सौरभ सिंह राजावत, आर.3744 अभिलेष मिश्रा, आर.1402 बृजकिषोर शर्मा, आर.409 बृजेष निगम, आर.1351 कृपाषंकर गौतम, की मुख्य भूमिका रही है।
