सराहनीय कार्य के लिए हर सप्ताह एक पुलिस कर्मियों को "योग्य पुलिस कर्मी" चुने जाने की पुलिस विभाग ने की पहल | New India Times

पीयूष मिश्रा, मंडला (मप्र ), NIT; ​
सराहनीय कार्य के लिए हर सप्ताह एक पुलिस कर्मियों को "योग्य पुलिस कर्मी" चुने जाने की पुलिस विभाग ने की पहल | New India Timesपुलिस विभाग में एक अच्छी और अनुठी पहल की शुरुआत की गयी है, जिसमें सप्ताह में एक पुलिस कर्मी को सहर्ष योग्य पुलिस कर्मी चुना जाता है। यह योग्य बनाता है उस कर्मी को अपने काम के प्रति लगन, ईमानदारी और मेहनत। मंडला जिले के इस सप्ताह के सर्व श्रेस्ट पुलिस कर्मी हैं नैनपुर थाना प्रभारी श्री सुदीप सोनी। जिन्होंने काफी मेहनत कर के उत्तर प्रदेश से एक अारोपी को पकड़ के लाया जो पास्को एक्ट का अारोपी था, जिस पर एक नाबालिग का अपहरण, बलात्कार का आरोप था। एटा जिला का वह गांव जहां से अारोपी को हिरासत में लिया गया है अपराधों के लिए बदनाम है, लोकल एटा के पुलिस की मदद से अारोपी को नैनपुर लाकर माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version