अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

कोरोना महामारी से निपटने के लिए लगातार प्रयास कर रहे डॉक्टर, नर्स, सफाई कर्मचारी, अध्यापक, पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद करने के लिए यूथ नर्सेस यूनियन द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिस में यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ हर्षवर्धन श्रृंगी ने कोर कमेटी के अध्यक्ष दिव्यांदु सेन, रामू वर्मा, छितर लाल दांगी, लाल दांगी, भवार सिंह, डॉ. हरी प्रकाश, नर्सिंग ऑफिसर दिनेश , बालचंद मीणा, रामप्रसाद जी, हेमलता बैरागी, अध्यक्ष कोर कमेटी एवं समस्त अध्यापकों का अभिनन्दन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ अध्यापक ओम प्रकाश शर्मा जी उपस्थित रहे।
शर्मा जी ने कहा हम कोरोना योद्धाओं के साथ हर समय खड़े हैं जहां भी इनको हमारी मदद की जरूरत पड़ेगी हम उसके लिए हमेशा तैयार हैं।
डॉ. श्रृंगी ने कहा कोरोना योद्धाओं द्वारा अपनी जान की परवाह किए बगैर मानव सेवा का जो कार्य किया जा रहा है, वो बहुत ही सराहनीय कार्य है हम सब मिलकर इनके जज्बे को सलाम करते हैं और इनका सम्मान करते हैं।
