श्रीमती एस. नोमान स्नातक एम.एल.सी चुनाव का झांसी ज़िला प्रभारी नियुक्त | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

श्रीमती एस. नोमान स्नातक एम.एल.सी चुनाव का झांसी ज़िला प्रभारी नियुक्त | New India Times

उत्तर प्रदेश के विधान परिषद चुनाव को ध्यान में रखते हुये झांसी-इलाहाबाद खण्ड, स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी श्री अजय कुमार सिंह द्वारा श्रीमती एस. नोमान को उत्तर प्रदेश स्नातक विधायक (एम.एल.सी.) चुनाव का ज़िला प्रभारी झांसी नियुक्त किया गया है। इससे जनपद में स्नातक मतदाताओं के बीच एक अच्छा संदेश गया है।

श्रीमती एस. नोमान स्नातक एम.एल.सी चुनाव का झांसी ज़िला प्रभारी नियुक्त | New India Times

एम.एल.सी प्रत्याशी अजय कुमार सिंह के इस निर्णय की सभी नें सराहना की और श्रीमती एस. नोमान को बधाई दी। बताते चलें कि स्नातक मतदाताओं के बीच लम्बे समय से श्रीमती नोमान जागरूकता अभियान चला रही थीं और मतदाता बनाने की प्रक्रिया में भी सहयोग कर रही थीं। अब चुनाव का समय हो चुका है और स्थिति की सामान्य दशा देखते ही तिथि घोषित हो सकती है। ऐसे में कोरोना वायरस के प्रकोप से बचाव रखते हुए ही चुनाव अभियान को गति दी जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version