धौलपुर पुलिस ने सन्तर रोड व्यापारी से 4 माह पूर्व हुई लूट की वारदात का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के 4 सदस्यों को किया गिरफ्तार | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर पुलिस ने सन्तर रोड व्यापारी से 4 माह पूर्व हुई लूट की वारदात का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के 4 सदस्यों को किया गिरफ्तार | New India Times

धौलपुर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा आईपीएस के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक बच्चन सिंह मीणा आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी वृत्त धौलपुर देवीसहाय आरपीएस के निकट सुपरीवीजन में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत धौलपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने मीडिया को बताया है कि थाना निहालगंज इलाके में ज्वैलर्स के साथ हुई लूट की वारदात के खुलासे एवं आरोपियों की शीघ्र धरपकड़ के लिए थानाधिकारी थाना निहालगंज श्री रोहित चावला को निर्देशित करते हुए थाना स्तर पर टीम का गठन किया गया था। उक्त टीम द्वारा थानाधिकारी थाना निहालगंज के नेतृत्व में पिछले वर्षों में लूट के चालान शुदा आरोपियों की सूची तैयार कर उन्हें चिन्हित किया गया और मुखबिर खास मामूर कर मुल्जिमानों की पतारसी के प्रयास किए गए। उक्त टीम के अथक प्रयासों से सन्तर रोड पर एक आभूषण व्यवसायी से हुई लूट के आरोप में मुल्जिमानों श्याम उर्फ रामअवतार पुत्र रमेश जाति कुम्हार निवासी महूरी थाना मनियां हाल किरायेदार मकान बन्टी शर्मा निवासी बरेह वालों का मकान कायस्थपाडा थाना निहालगंज जिला धौलपुर, सतीश पुत्र सोवरन सिंह सिकरवार जाति ठाकुर निवासी सिद्धनगर के.एस. मिल के पास सिविल लाइन जिला मुरैना मध्यप्रदेश, हरिया उर्फ सुनील पुत्र केदार शर्मा जाति ब्राह्मण निवासी पाटीन का पुरा थाना कंचनपुर जिला धौलपुर व सौरभ पुत्र रामदास जाति ब्राह्मण निवासी कायस्थपाडा बजरिया रोड थाना निहालगंज जिला धौलपुर को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान उक्त गिरफ्तार शुदा मुल्जिमानों ने स्वीकार किया है कि वारदात से पूर्व चार-पांच दिन तक रैकी की गई एवं ज्वैलर्स के शाम को दुकान बंद कर जाते समय वारदात करने की योजना बनाई। तत्पश्चात दिनांक 12.02.2020 को ज्वैलर्स के साथ दुकान बंद कर घर जाते समय हथियार दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया जिसमें ज्वैलर्स से आभूषणों से भरा हुआ बैग, 40,000 रुपये नगदी व लैपटॉप छीन कर ले गये। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया है कि उक्त चारों मुल्जिमानों द्वारा उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, नोएडा व दिल्ली आदि जगहों पर भी वारदात करना स्वीकार किया है। उक्त मुल्जिमान दीपा रेडीमेड जनरल स्टोर के सामने तेल व्यापारी को लूटने की योजना बना रहे थे जिससे पूर्व मुखबिर की सूचना पर थाना निहालगंज पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए इन्हें गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया है कि गिरफ्तार शुदा मुल्जिमानों से पूछताछ व अनुसंधान कराया जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version