यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर जिले में कोरोना संक्रमण के नियंत्राण व रोकथाम हेतु प्रभावी कदम उठाये जाने की दिशा में ऐसे व्यक्ति जिनसे अधिकांश लोगों का सम्पर्क रहता है जिनमें फल, सब्जी, दूध, किराना व दवा विक्रेता, निजी अस्पतालों के नर्सिंग स्टाफ, सोनोग्राफी सेन्टर्स पर कार्य करने वाले कार्मिकों की सैम्पलिंग करवाई जा रही है। जिससे की कोरोना संक्रमण की चैन को तोड़ा जा सके। इस संबंध में जिला कलक्टर राकेश कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में बुधवार शाम जिला कलेक्ट्रेट में बैठक का आयोजन हुआ। इस दौरान जिला कलक्टर ने अधिकारियों को इन सुपर स्प्रेडर्स की सैम्पलिंग एक कार्य योजना बनाकर करवाने के निर्देश दिए। जिससे कि सभी की निश्चित समय में ही सैम्पलिंग हो सके। इन व्यक्तियों की जिले में संख्या अधिक है इसलिए अलग अलग स्थानों पर पारियों में इनकी सैम्पलिंग करवाने के निर्देश दिए। उन्होनें कहा कि सैम्पलिंग करवाने तथा रिपोर्ट आने के पश्चात् उपखण्ड अधिकारी से अनुमति पत्रा प्राप्त करने के पश्चात् ही ये लोग विक्रय कार्य कर सकेंगे। बैठक के दौरान उन्होनें चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को शीघ्रसैम्पलिंग करवाने के निर्देश दिए तथा आयुक्त नगर परिषद को इन सभी व्यक्तियों की सूची चिकित्सा विभाग को उपलब्ध करवाने तथा इन व्यक्तियों को निर्धारित समय पर सैम्पलिंग हेतु उपस्थित होने के लिए पाबन्द होने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान उपखण्ड अधिकारी आशीष श्रीवास्तव, नगर परिषद आयुक्त सौरभ जिन्दल सहित चिकित्सा विभाग एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
