आवारा पशुओं के झुंड बन रहे हैं सड़क हादसों के कारण, आवारा छोड़ने वाले पशु पालकों पर कार्रवाई की मांग | New India Times

मोहम्मद मुज़म्मिल/मो. जलील, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

आवारा पशुओं के झुंड बन रहे हैं सड़क हादसों के कारण, आवारा छोड़ने वाले पशु पालकों पर कार्रवाई की मांग | New India Times

जुन्नारदेव नगर के छिंदवाड़ा दमुआ मार्ग चर्च पर आवारा पशुओं के झुंड के कारण आवागमन बाधित हो रहा है। आवारा पशुओं के चलते टू व्हीलर एवं फोर व्हीलर वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार तो पशुओं के बीच सड़क पर बैठ जाने से बड़ी दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। पशुओं को आवारा एवं लावारिस छोड़ देने वाले लोगों पर आवश्यक कार्रवाई किया जाना चाहिए। विगत कुछ माह पूर्व नगरपालिका ने अभियान चलाकर आवारा पशुओं को गौशालाओं में ले जाकर रखा गया था एवं पशुपालकों को आवश्यक निर्देश देकर अपने पशुओं को आवारा ना छोड़े जाने की समझाइश दी गई थी लेकिन पशु पालक अब फिर अपने पशुओं को आवारा छोड़ दे रहे हैं जिससे दमुआ छिंदवाड़ा मुख्य हाईवे सड़क पर फिर से आवारा पशुओं के बीच सड़क पर बैठे दिखाई देने लगे हैं। इन पशुओं के कारण वाहन चालक अनियंत्रित हो जाते हैं जिससे कई बार दुर्घटनाएं होने की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि आवारा पशु छोड़ने वाले लोगों पर आवश्यक कार्रवाई किया जाए ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिले।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article