छाबड़ी-भुतहा सड़क हुआ जर्जर, बारिश के दिनों में होगी परेशानी | New India Times

मोहम्मद मुज़म्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

छाबड़ी-भुतहा सड़क हुआ जर्जर, बारिश के दिनों में होगी परेशानी | New India Times

विकासखंड जुन्नारदेव के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत खापा स्वामी से छाबड़ी भुतहा तक जाने वाला सड़क मार्ग जर्जर स्थिति में पहुंच चुका है। यहां बारिश के दिनों में आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

विकासखंड जुन्नारदेव के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत खापा स्वामी से लगभग 3 किलोमीटर 2015 में निर्मित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत सड़क अपने समय अवधि पूर्ण होने से पहले ही क्षतिग्रस्त एवं जर्जर हो चुकी है जिसे देखकर सड़क की गुणवत्ता का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। सरकारी योजना से लाखों रुपए से निर्मित सड़क 5 वर्ष के भीतर ही जर्जर हो चुकी है जिसकी संबंधित विभाग को संज्ञान लेकर जांच कर आवश्यक कार्रवाई किया जाना चाहिए जिससे सरकारी योजनाओं से होने वाले नव निर्माण में गुणवत्ता में सुधार आ सके एवं सरकारी राशि का दुरुपयोग होने पाये।

By nit

Exit mobile version