रहली में पत्रकारों पर हुए हमले को लेकर पत्रकारों ने ज्ञापन देकर की कार्रवाई की मांग | New India Times

परसराम साहू, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

रहली में पत्रकारों पर हुए हमले को लेकर पत्रकारों ने ज्ञापन देकर की कार्रवाई की मांग | New India Times

सागर जिला के रहली थाना क्षेत्र में विगत 13 जून को स्थानीय पत्रकारों के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर जिला भर के पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त है। घटना को लेकर प्रदेश एवं जिला स्तर पर पत्रकारों द्वारा घटना का विरोध प्रकट कर कार्यवाही हेतु ज्ञापन देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई मांग की जा रही है।

ज्ञात हो की विगत दिवस रहली के पत्रकार पंकज शर्मा, प्रवीण सोनी एवं रोहित अहिरवार के साथ सरपंच पति एवं अन्य लोगों द्वारा की गई मारपीट गाली-गलौज कर अमानवीय घटना को अंजाम दिया गया जिसको लेकर देवरी के समस्त पत्रकारों ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आर के पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अजीत पटेल को ज्ञापन सौंपा है और दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही एवं मामले की जांच कर पीड़ित पत्रकारों पर बनवाये गए झूठे मामलो को ख़त्म कर कार्यवाही करने की मांग की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article