ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति उत्तर प्रदेश जारी द्वारा मास्क लगाओ अभियान के अंतर्गत चित्रकार दंपत्ति ने बनाई पेंटिंग | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति उत्तर प्रदेश जारी द्वारा मास्क लगाओ अभियान के अंतर्गत चित्रकार दंपत्ति ने बनाई पेंटिंग | New India Times

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति (रजि.) उत्तर प्रदेश के द्वारा मास्क लगाओ अभियान के अंतर्गत चित्रकार दंपत्ति अनिल सोनी व श्रीमती खुशबू उपाध्याय सोनी के द्वारा लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से अपनी पेंटिंग बनाई। पेंटिंग में बताया गया है कि लोग किस तरह अपने आप को संक्रमण महामारी कोरोना कोविड़ा 19 से सावधानी से मास्क लगाकर बचा सकते हैं। चित्रकार दंपत्ति ने बताया कि आज समाज में किस तरह लोग लापरवाह हो चुके हैं और मुंह तो खुला लेकर घूम रहे हैं यह गलत है, ऐसे लोगों को जाओ करने के उद्देश्य से हम लोगों के द्वारा चित्र बनाया जाए चित्र के माध्यम से लोगों को जागरूक करना हमारा उद्देश्य है।

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने बताया यह हमारी मुहिम पिछले काफी समय से चल रही है। इसी के अंतर्गत हम लोग लोगों को मास्क लगाने के लिए जागरूक कर रहे हैं साथ ही लोगों को निःशुल्क मास्क वितरण समय-समय पर किए जा रहे हैं उसी के अंतर्गत चित्रकार दंपत्ति के द्वारा इस चित्र को बनाया गया है, मैं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं साथ ही बधाई देता हूं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version