कृषि विभाग में नहीं हो रहा है सोशल डिस्टेंसिंग का पालन | New India Times

मोहम्मद मुज़म्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

कृषि विभाग में नहीं हो रहा है सोशल डिस्टेंसिंग का पालन | New India Times

जहां एक ओर केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार किसानों को आत्म निर्भर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं के माध्यम से बीज खाद एवं अन्य कृषि यंत्र बाजार मूल्य से कृषि विभाग के माध्यम से सस्ते एवं किफायती दामों पर किसानों को मोहिया कराती है, इसका लाभ लेने किसानों को क्षेत्रीय कृषि विभाग में संपर्क कर योजनाओं का लाभ मिल जाता है। कोरोना वायरस महामारी के चलते सभी शासकीय एवं अशासकीय क्षेत्रों में मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराए जाने के सरकार के सख्त निर्देश हैं किंतु कृषि विभाग जुन्नारदेव कार्यालय में आने वाले किसानों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कराया जा रहा है जिसके चलते कोरोना वायरस के संक्रमण फैलने का गंभीर खतरा बना हुआ है। ऐसे में संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाना चाहिए। मानसून की बारिश को देखते हुए किसानों ने फसल बुवाई की तैयारी प्रारंभ कर दी है। किसान सोयाबीन उड़ा एवं मक्का की बुवाई की तैयारी कर रहे है किंतु किसानों से मिली जानकारी के अनुसार कृषि विभाग जुन्नारदेव में उड़द एवं मक्का के बीज ही उपलब्ध हैं सोयाबीन का बीज उपलब्ध नहीं है जिससे सोयाबीन की खेती करने वाले किसानों को बीज नहीं मिल पा रहा है ऐसे में सोयाबीन की खेती करने वाले किसानों की खेती किसानी प्रभावित होने की बड़ी संभावना है इस और संबंधित विभाग के अधिकारियों को संज्ञान लेने की अति आवश्यकता है जिससे किसानों को बीज आसानी से उपलब्ध हो सके एवं कृषि विभाग में आने वाले किसानों से कोरोना वायरस के गंभीर संक्रमण से बचाओ के उद्देश्य सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाना चाहिए किसानों में संक्रमण फैलने की स्थिति में संबंधित विभाग के जिम्मेदार की जवाबदेही तय की जानी चाहिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version