गौरवशाली सामाजिक संस्था द्वारा गरीबों व जरूरतमंदों की मदद निरंतर है जारी | New India Times

बरखा श्रीवास्तव, ग्वालियर (मप्र), NIT:

गौरवशाली सामाजिक संस्था द्वारा गरीबों व जरूरतमंदों की मदद निरंतर है जारी | New India Times

अधिवक्ता कंचन गुप्ता बताया कि उनके कॉलोनी में एक महिला 2 दिन से रोज राशन खाने के लिए मांगने आ रही है जिसको कॉलोनी वालों ने दिया। सूचना मिलने पर वहां तुरंत अधिवक्ता शिल्पा डोगरा, अधिवक्ता बरखा श्रीवास्तव, बासुदेव मिश्रा तत्काल वहां पहुंचे और उस महिला से चर्चा की और स्थिति देखी। उसका एक पैर खराब था और एक हाथ, उसकी स्थिति देखकर लग रहा था कि वाकई में यह बहुत परेशान है। हमने उसकी मदद के लिए उसके घर चलने के लिए कहा तो वह महिला हम से पहले ही निकल गई काफी देर हम खड़े रहे पर वह महिला नहीं मिली। आसपास के लोगों से पूछने पर भी उसकी कोई जानकारी नहीं मिली।

गौरवशाली सामाजिक संस्था द्वारा गरीबों व जरूरतमंदों की मदद निरंतर है जारी | New India Times

मदद करने के लिए तो सदैव तत्पर है पर क्या वास्तव में जो जरूरतमंद हैं उन तक मदद पहुंच रही है। वह महिला डर गई थी या उसकी कोई वजह थी यह तो नहीं कह सकते हैं पर वह महिला वापस नहीं मिली। हमारा उद्देश्य था कि शायद आज कोई फिर कोई भूखा ना सोए।

उस के उपरांत हमारे हरिशंकर पुरम अचलेश्वर मंदिर गुड़ी गुड़ा का नाका इत्यादि जगह पर राशन वितरण किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version