NIT की खबर का असर: पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे एसडीएम ने तालाब की भूमि को अतिक्रमण मुक्त और नाली निर्माण कराने का दिया आदेश | New India Times

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

NIT की खबर का असर: पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे एसडीएम ने तालाब की भूमि को अतिक्रमण मुक्त और नाली निर्माण कराने का दिया आदेश | New India Times

बीते दिनों प्रमुखता से चली खबर को संज्ञान में लेते हुए पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे एसडीएम ने तालाब की भूमि को अतिक्रमण मुक्त और नाली निर्माण कराने का आदेश दिया।
आपको बताते चलें कि जिले के अकबरपुर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुबारपुर मे बने तालाब में गांव के नाली का पानी गिराने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसको लेकर भारी संख्या में लोग जमा हो गए थे और ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान विवेक वर्मा द्वारा निकाले जा रहे नाली का विरोध किया था।

NIT की खबर का असर: पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे एसडीएम ने तालाब की भूमि को अतिक्रमण मुक्त और नाली निर्माण कराने का दिया आदेश | New India Times

ग्राम प्रधान विवेक वर्मा ने इस संबंध में बताया कि जलनिकासी व्यवस्था आजादी के बाद से ही राम भरोसे चल रही थी। जब भी नाली का निर्माण की बात आए तो वह सरकारी काम में व्यवधान डाल देते थे। बारिश के दिनों में पूरे गांव में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
इस संबंध में कई बार जिला प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी गई तत्पश्चात नाली निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान मगर गांव के कुछ लोगों द्वारा नाली का विरोध किया जा रहा है।
इस संबंध में प्रमुखता से चली खबर को उप जिला अधिकारी ने संज्ञान में लेते हुए तालाब के अगल-बगल अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया और नाली पर अड़चन डालने वालों पर कार्रवाई करने की बात कही।
ग्राम प्रधान विवेक वर्मा ने उप जिलाधिकारी से बातचीत में बताया कि,वर्षों से इन्हीं कारणों के चलते देश के आजादी के बाद से इस गांव में नाली का निर्माण नहीं हो पाया नाली ना बनने के कारण बारिश में पूरा गांव पानी से भर जाता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version