अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र) NIT:

प्रदेश में कोविड-19 से लगातार हालात बिगड़ते जा रहे हैं और कोरोना संक्रमण राज भवन मंत्रालय से लेकर विश्वविद्यालयों में भी फैल चुका है। उसको दृष्टिगत रखते हुए आज भोपाल एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष आशुतोष चौकसे के नेतृत्व में छात्र छात्राओं को जनरल प्रमोशन देने की मांग को लेकर बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में सांकेतिक प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय के गेट से लेकर कुलपति के कक्ष तक झाड़ू लगाकर सेवा सत्याग्रह किया। सेवा सत्याग्रह पूर्ण रूप से गांधीवादी तरीके से किया गया जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर एनएसयूआई के सभी पद अधिकारियों ने “रघुपति राघव राजा राम ” भजन का गान करते हुए विश्वविद्यालय में झाड़ू लगाकर राजभवन और मुख्यमंत्री की संयुक्त बैठक में परीक्षा करवाने का निर्णय लिया गया उसका विरोध जताया।
एनएसयूआई प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने कहा कि हमने आज यहां सांकेतिक प्रदर्शन कर प्रदेश के छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए सभी परीक्षाएं रद्द का जनरल प्रमोशन देने की मांग की है।
जिला अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने बताया कि विश्वविद्यालय मैं सेवा सत्याग्रह कर गांधीवादी तरीके से परीक्षाओं पर विरोध जताया है और कुलपति को महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौप कर जनरल प्रमोशन की मांग की।
सेवा सत्याग्रह करने वाले एनएसयूआई प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी जिला अध्यक्ष आशुतोष चौकसे मेडिकल विंग के प्रमुख रवि परमार विनित कुमार सचिव सचिन राय अक्षत दुबे दीपेश परमार भव्य सक्सेना विपिन पाण्डे और अन्य कार्यकर्ता द्वारा झाड़ू लगाकर हाथ में काला कपड़ा बांधकर सांकेतिक प्रदर्शन किया।
