पुलिया निर्माण कार्य रुकने से नागरिक परेशान, जान जोखिम में डाल कर नदी पार कर रहे हैं लोग | New India Times

मोहम्मद मुज़म्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पुलिया निर्माण कार्य रुकने से नागरिक परेशान, जान जोखिम में डाल कर नदी पार कर रहे हैं लोग | New India Times

वार्ड नंबर 16 में बन रही पुलिया के निर्माण कार्य रुकने से राहगीर परेशान हैं क्योंकि आवागमन के लिए रास्ता नहीं है, लोग जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे हैं।

वार्ड नं 16 जुन्नारदेव में निर्माणाधीन फुल में शासकीय नियमों की अनदेखी का मामला प्रकाश में आया। पुल निर्माण में हुई बारिश में ही ठेकेदार द्वारा बेस के खोदे गए गड्ढे में काफी मात्रा में पानी भर गया है ।जिसे आम नागरिक अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पार करते हैं। जबकि नियमानुसार कोई भी ठेकेदार के द्वारा जब कोई शासकीय निर्माण का ठेका लिया जाता है उस दौरान उस क्षेत्र और निर्माण स्थल पर आवागमन अवरुद्ध व बैरीकेटिंग की व्यवस्था ठेकेदार के द्वारा की जाती है ।ऐसा दिशा निर्देश प्रत्येक ठेकेदार को उसको मिलने वाले कार्यादेश में दिया जाता। उक्त पुलिया पर ठेकेदार के द्वारा ना तो बैरिकेटिंग की गई है। ना ही मार्ग को अवरुद्ध करने हेतु या लोगों के आवागमन को रोकने हेतु कोई प्रयास किए गए ।जैसा कि फोटो में दिखाई दे रहा है निर्माण स्थल पर पानी की मात्रा से स्पष्ट हो रहा है । यदि किसी का पैर फिसला तो बड़ी घटना हो सकती है। किसी को अपनी जान से हाथ धोना पड़ सकता है। पुल निर्माण के पूर्व चयनित स्थान पर ड्रिल कर हार्ड स्टेटा देखना था। जिसकी अनदेखी की गई।जिसमें ठेकेदार का सीमेंट मिक्सर भी मामूली बारिश में बह गया। जिससे आप स्वयं सोच सकते हैं पुलिया का निर्माण किस मानक स्तर का निर्मित हो रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version