मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

हज़रत चमन शाह वाली वेल्फेयर सोसायटी बुरहानपुर के अध्यक्ष सैयद इसहाक अली ने बताया कि मुंबई से सतना, रीवा एवं जबलपुर की ओर जाने वाले प्रवासी यात्रियों को बीती रात को 3:00 बजे भारी बारिश के दौरान संस्था द्वारा तैयार भोजन सामग्री एवं जल आदि उपलब्ध करवाते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ इस सेवा को अंजाम दिया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सैयद इसहाक अली, मोहम्मद उज़ैर नक्काश, मुजफ्फर मंजूर अंसारी, रमजान रजा, जहीर अंसारी, सिद्दीक भाई ने शिरकत करके सहयोग प्रदान किया।
संस्था अध्यक्ष सैयद इसहाक अली ने बताया कि मुंबई से आई हुई प्रवासी यात्रियों की बस में सवार यात्रियों को बुरहानपुर उतारकर अन्य बस के माध्यम से उनके वतन पहुंचाने की व्यवस्था आरटीओ श्री सुरेंद्र गौतम द्वारा की गई। हजरत शाह चमन वली संगठन के अध्यक्ष सैयद इसहाक अली ने सभी सहयोगियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
