संदीप शुक्ला/बरखा श्रीवास्तव, ग्वालियर (मप्र), NIT:

16 बर्षीय बालिका के साथ हुए दुष्कर्म के मात्र 2 घंटे के अंदर ही ग्वालियर थाना प्रभारी बलवीर सिंह मावई के कुशल नेतृत्व में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात्रि 11 बजे राशिद और इमरान नामक युवकों ने 10 वीं क्लास की एक 16 वर्ष वर्षीय छात्रा को अपहरण कर सेवानगर स्थित कब्रिस्तान के पास ले गए और वहाँ उसके साथ मारपीट कर बलात्कार की और अभद्र वीडियो भी बनाया। बच्ची ने घर लौटकर अपना दर्द परिवार वालों को बताया जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।
ग्वालियर थाने के प्रभारी ऐबलवीर सिंह अपने सहयोगी पुलिस बल के साथ वहाँ पहुँचे और मात्र 2 घंटे में ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट के सम्मुख प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया।
