कुकुरमुत्ता की तरह जनपद में फर्जी मेडिकल स्टोर्स की है भरमार | New India Times

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

कुकुरमुत्ता की तरह जनपद में फर्जी मेडिकल स्टोर्स की है भरमार | New India Times

जनपद में ड्रग इंस्पेक्टर की मेहरबानी से कुकुरमुत्ता की तरह अवैध मेडिकल स्टोरों की भरमार है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की नाकामी की वजह से लगातार जनपद में हजारों की तादाद में बिना लाइसेंस के फर्जी मेडिकल स्टोर संचालित हो रहे हैं। अब तक इन पर शिकंजा नहीं कस पा रहा है विभाग। खबरों के माध्यम से और लिखित कई बार मामला ड्रग इंस्पेक्टर अनीता कुरील के संज्ञान में आने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती। कुछ मेडिकल स्टोर में नाम ना छापने पर बताया कि विभाग को अच्छा खासा पैसा जाता है।
जिला मुख्यालय टांडा रोड पर अवैध तरीके से बिना नाम का मेडिकल स्टोर चल रहा है। ड्रग इंस्पेक्टर अनीता कुरील को शिकायत मिली कि जलालपुर, टांडा, रामनगर व जिले के अन्य क्षेत्रों में धड़ल्ले से फर्जी मेडिकल स्टोर संचालित हैं उसके बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं हो सकी। आखिर जनपद में कितने बगैर लाइसेंसी मेडिकल स्टोर ड्रग इंस्पेक्टर की संरक्षण में फल फूल रहे हैं???

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article